विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेकअप आर्टिस्ट की फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचीं जूही

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 14 Apr 2015 01:22 PM (IST)

पुराने जमाने के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'चॉक एन डस्टर' है। चूंकि अनेक बॉलीवुड एक्टर्स के साथ सिंह के रिश्ते अच्छे रहे हैं, इसलिए न सिर्फ एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए

News Article Hero Image

मुंबई। पुराने जमाने के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष सिंह एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। उनके इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'चॉक एन डस्टर' है। चूंकि अनेक बॉलीवुड एक्टर्स के साथ सिंह के रिश्ते अच्छे रहे हैं, इसलिए न सिर्फ एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए हैं, बल्कि फिल्म के लिए फ्री में काम करने का ऑफर भी रखा। अब सितारों ने इस फिल्म के मुहूर्त पर शामिल हो कर सुभाष का हौसला बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ें: कभी देखा है आलिया भट्ट को ऐसे पोज में...

जूही चावला यहां लाल रंग के कपड़ों में कमाल की नजर आ रही थीं। रितु शिवपुरी भी क्रीम साड़ी में देखी गईं। दिव्य दत्ता और शबाना आजमी शायद तय करके आए थे कि पीली साड़ी पहन कर यहां पहुंचेंगे।

सूत्र ने बताया, 'फिल्म में जूही चावला, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और समीर सोनी के साथ ही दिव्या दत्ता भी काम कर रही हैं जबकि रितु शिवपुरी इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी।' जयंत गिलातर के द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों ने पैसे न लेने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: ये क्या...सलमान ने सोनाक्षी को बनाया 'दुबली पतली' देवी!

सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, 'इस प्रोजेक्ट में जितने भी एक्टर्स काम कर रहे हैं, मैं उनका बहुत आभारी हूं। मगर वे मेरी फिल्म में केवल हमारे रिश्तों के लिए ही काम नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आई है इसलिए उन्होंने इसके लिए हामी भरी। किसी ने भी मुझसे फिल्म में काम करने के लिए पैसों की मांग नहीं की। मैं फिल्म के बजट के हिसाब से जो भी ऑफर कर सकता था, मैंने किया और वो उन्होंने खुशी से स्वीकार कर लिया।'

गौरतलब है कि सिंह वर्ष 1997 से जूही चावला का मेकअप करते रहे हैं। इसके बाद कुछ सालों तक आजमी और श्रॉफ के लिए भी काम किया।

इसे भी पढ़ें: 'चॉक एन डस्टर' के लिए बुरी बनीं दिव्या दत्ता