विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले Joseph Manu James का निधन, मलयालम इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Updated: Mon, 27 Feb 2023 12:18 PM (IST)

Joseph Manu James Passed Away फिल्म मेकर जोसेफ मनु जेम्स (Joseph Manu James) का निधन हो गया। खबरों की माने तो उन्हें निमोनिया हो गया था। जोसेफ के जाने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Joseph Manu James, Manu James Passes Away, Filmmaker Manu James Passes Away, Manu James Film, Nancy Rani
Joseph Manu James, Manu James Passes Away, Filmmaker Manu James Passes Away, Manu James Film, Nancy Rani

 नई दिल्ली, जेएनएन। Joseph Manu James Passed Away: फिल्म मेकर जोसेफ मनु जेम्स (Joseph Manu James) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक उनका निधन हो गया। महज 31 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की माने तो जोसेफ को निमोनिया हो गया था। जोसेफ के जाने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

जोसेफ को हुआ था निमोनिया

24 फरवरी को एर्नाकुलम जिले के अलुवा के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें राजागिरी अस्पताल लाया गया था। यहां के स्टाफ मेंबर ने बताया कि जोसेफ को निमोनिया हो गया था। जेम्स का अंतिम संस्कार रविवार (26 फरवरी) को दोपहर 3 बजे मेजर आर्ची पिस्कोपि मार्था मरियम आर्कडीकॉन चर्च, कुराविलंगड़ में किया गया। जोसेफ शादीशुदा थे। उनके जाने के बाद उनकी पत्नी मनु नैना अकेली रह गई।

अहाना ने शोक जाहिर किया

जोसेफ की पहली अपकमिंग फिल्म 'नैन्सी रानी' जल्द ही रिलीज होने वाली थी। अहाना कृष्णा और अर्जुन अशोकन ने जोसेफ मनु की पहली फिल्म नैन्सी रानी में एक्टिंग की है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। जोसेफ मनु की फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। वहीं जोसेफ के निधन से बेहद दुखी अहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "रेस्ट इन पीस मनु! यह आपके साथ नहीं होना चाहिए था। इस फिल्म में अहाना कृष्ण कुमार, अर्जुन अशोकन, अजु वर्गीज, श्रीनिवास, इंद्रांस, सनी वेन, लेने, लाल और अन्य जैसे सीनियर कलाकार भी शामिल हैं।

2004 में की थी करियर शुरुआत

बता दें, जोसेफ मनु ने एक्टर के तौर पर अपना करियर 2004 में शुरू किया था। उस समय साबू जेम्स की फिल्म आई एम क्यूरियस में उन्होंने एक बच्चे का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने मलयालम और कन्नड़ सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और असिस्टेंट डायरेक्टर बने। 

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut एक बार फिर फिल्म माफिया पर भड़की, बोलीं- उन्हें मेरा एटिट्यूड समझना चाहिए

यह भी पढ़ें- Zee Cine Awards Winners: आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, तो कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब