विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय की जॉली ने बना दिया ये रिकॉर्ड, कमाई तीसरे दिन 50 करोड़ पार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 13 Feb 2017 12:50 PM (IST)

जॉली एलएलबी 2, अरशद वारसी स्टारर इसी नाम पर बनी और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म का दूसरा भाग है।

अक्षय की जॉली ने बना दिया ये रिकॉर्ड, कमाई तीसरे दिन 50 करोड़ पार
अक्षय की जॉली ने बना दिया ये रिकॉर्ड, कमाई तीसरे दिन 50 करोड़ पार

मुंबई। अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन ही पचास करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

उम्मीदों के मुताबिक अक्षय कुमार की वकालत सबको रास आ रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में 50 करोड़ 46 लाख का कलेक्शन कर लिया है। और सबसे बड़ी बात ये रही है कि कमाई में लगातार बढ़ोत्तरी ही होती जा रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ 20 लाख रूपये कमाए थे , दूसरे दिन कमाई की कमाई 17 करोड़ 31 लाख की हुई और तीसरे दिन यानि रविवार को जॉली के खाते में और 19 करोड़ 95 लाख रूपये जुट गए। इस जबरदस्त कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार ने कई रिकॉर्ड भी बना डाले हैं।

अक्षय कुमार का Jolly मिशन शुरू, ये रही पहले दिन की कमाई

जॉली एलएलबी , फरवरी के महीने में किसी फिल्म के वीकेंड में दर्ज़ किया गया सबसे बड़ा कलेक्शन हैं। यही नहीं ये फिल्म अक्षय कुमार की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग कमाई वाली फिल्म भी बन गई है।

अक्षय कुमार की फिल्म ' एयरलिफ्ट ' ने अपने पहले वीकेंड में 83 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया था लेकिन तब वीकेंड हॉलीडे होने के कारण पांच दिन का था। पहले तीन दिन में कमाई 44 करोड़ 30 लाख रुपए थी।

इसी तरफ फिल्म 'रुस्तम' को पहले वीकेंड में 50 करोड़ 42 लाख रूपये की कमाई हुई थी।

मल्टीस्टारर 'हाउसफुल 3' का पहले वीकेंड का कलेक्शन पहले वीकेंड में 53 करोड़ 31 लाख था।

अक्षय कुमार की 'जॉली एल एल बी 2 ' ने इस साल आई फिल्मों की सूची में ओपनिंग वीकेंड के मामले में भी बेहतर बन चुकी है। इस साल 25 जनवरी को रिलीज़ हुई रईस और काबिल को छुट्टी की वजह से लंबा वीकेंड मिला था और रईस ने पहले तीन दिन में 60 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया था जबकि काबिल का कलेक्शन 40 करोड़ से ऊपर रहा था। सुभाष कपूर डायरेक्टेड वकालती पेशे से जुड़ी परेशानियों पर चोट करती जॉली एलएलबी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में कमाई कर साबित किया है कि फिल्म की कहानी को आम लोगों के साथ जोड़ने और अक्षय कुमार के होने का क्या फायदा मिलता है।

फिल्म रिव्यू: स्क्रीनप्ले में नयापन, अक्षय की बेहतरीन एक्टिंग का नमूना 'जॉली एलएलबी 2' (साढ़े 3 स्टार)

जॉली एलएलबी 2, अरशद वारसी स्टारर इसी नाम पर बनी और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म का दूसरा भाग है।