Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Joker 2 India Release: भारत में दो दिन पहले आ जाएगा 'जोकर', नये पोस्टर्स के साथ जारी हुई रिलीज डेट

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 08:07 PM (GMT+05:30)

    जोकर 2 की प्रीक्वल जोकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले आर रेटेड फिल्म है जिसने एक बिलियन डॉलर से अधिक कमाई की थी। दूसरे भाग में Joaquin Phoen ...और पढ़ें

    जोकर 2 गांधी जयंती पर आ रही है। फोटो- एक्स
    जोकर 2 गांधी जयंती पर आ रही है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. जोकर 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म है
    2. जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा लीड रोल्स में दिखेंगे
    3. क्राइम थ्रिलर जोकर 2 का निर्देशन टॉप फिलिप्स ने किया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जोकर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पूरी दुनिया से दो दिन पहले जोकर उनसे मिलने पहुंचेगा। फिल्म सीरीज की अगली कड़ी जोकर- फोली अ डू (Joker: Folie à Deux) अक्टूबर में रिलीज हो रही है। बुधवार को निर्माताओं ने इंडिया रिलीज डेट की घोषणा दो नये पोस्टरों के साथ की। 

    पोस्टर्स पर जोकर और उसकी गर्लफ्रेंड हार्ले क्विन को दिखाया गया है। जोकर के किरदार में जोकिन फीनिक्स और हार्ले के रोल में लेडी गागा हैं। वारनर ब्रदर्स इंडिया के एक्स हैंडल से शेयर किये गये पोस्टर्स के साथ लिखा गया है- बहुचर्चित सीक्वल उम्मीद से पहले आ रहा है। जोकर- फोली अ डू भारत के सिनेमाघरों में दो दिन पहले बुधवार 2 अक्टूबर को आ रही है। बता दें, अमेरिका में फिल्म 4 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

    टॉड फिलिप निर्देशित फिल्म में जोकिन और गागा के साथ ब्रेंडन ग्लीसन, कैथरीन कीनर और जैजी बीट्ज अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें: Plane Hijack पर बनीं दमदार हॉलीवुड फिल्में, IC 814 से पहले OTT पर देख डालिए ये मूवीज

    जोकर फोली अ डू की कहानी 2019 में आई जोकर में दिखाई गई घटनाओं के दो साल बाद के कालखंड में दिखाई गई हैं। आर्थर फ्लेक आरकम स्टेट हॉस्पिटल में मरीज के तौर पर भर्ती है। उसे म्यूजिक थेरेपिस्ट ली से प्यार हो जाता है। दोनों सपनों की संगीतमयी दुनिया में डूबे रहते हैं। उधर, आर्थर के फॉलोअर्स उसे छुड़ाने के लिए आंदोलन छेड़ देते हैं।

    यह भी पढ़ें: Super/Man The Christopher Reeve Story: संघर्ष देखकर कहेंगे Superman ही ऐसा कर सकता है, ट्रेलर आउट

    जोकर की कहानी 1981 में दिखाई गई थी। गोथम सिटी में आर्थर फ्लेक एक असफल मसखरा और उभरता हुआ स्टैंड अप कॉमेडियन है। मगर, जैसे-जैसे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जाती है, उसके लिए एक हिंसक आंदोलन शुरू हो जाता है, जो एक नये कल्चर की स्थापना के लिए होता है।

    खबरें और भी

    फिल्म की स्क्रिप्ट टॉड ने स्कॉट सिल्वर के साथ मिलकर लिखी थी। क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कारोबार दुनियाभर में किया था। जोकर R रेटिंग वाली ऑल टाइम हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म है।