Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan की वजह से बदली John Cena की जिंदगी, जरूरत के समय SRK के शब्दों ने बढ़ाई थी रेसलर की हिम्मत

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 10:39 AM (IST)

    John Cena मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए थे। अभिनेता और रेसलर जॉन सीना ने बताया कि अनंत की शादी में शाह रुख खान ...और पढ़ें

    जॉन सीना ने बताया कैसे बुरे वक्त में शाह रुख ने की थी उनकी मदद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    जॉन सीना ने बताया कैसे बुरे वक्त में शाह रुख ने की थी उनकी मदद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जॉन सीना ने देखा था शाह रुख खान का टेड टॉक
    2. अनंत की शादी में शाह रुख से मिले थे जॉन सीना
    3. शाह रुख खान से मिलकर इमोशनल हो गए थे जॉन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में हॉलीवुड एक्टर और WWE स्टार जॉन सीना (John Cena) भी शामिल हुए थे। इस फंक्शन में जॉन सीना ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगा दिये थे। उन्होंने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उनके साथ मिलने का अनुभव भी शेयर किया था और बताया था कि किंग खान ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव डाला है।

    अब जॉन सीना ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि शाह रुख खान ने उनकी जिंदगी में आखिर क्या बदलाव किये हैं। किंग खान के शब्द उस वक्त जॉन सीना के लिए मददगार बन गये, जब वह बुरे फेज से गुजर रहे थे। 

    शाह रुख से मिलकर इमोशनल हो गये थे जॉन सीना

    एएनआई के साथ बातचीत में जॉन सीना ने कहा, "यह बहुत इमोशनल मोमेंट था, जब आप किसी ऐसे शख्स से हाथ मिलाते हैं जसने आपकी जिंदगी में इतना प्रभाव डाला है और उन्हें स्पेशली बताते हैं कि उन्होंने क्या किया है। वह अद्भुत थे। वह बहुत सहानुभूति दिखाने वाले, दयालु और शेयर करने वाले शख्सियत थे। यह वास्तव में अद्भुत था। मैं हैरान था। यह शानदार था।"

    यह भी पढ़ें- Oscars 2024: बिना कपड़े पहने ऑस्कर के मंच पर पहुंचे John Cena, न्यूड होकर प्रेजेंट किया अवॉर्ड; वीडियो वायरल

    शाह रुख ने बदली जॉन सीना की जिंदगी

    जॉन सीना ने आगे बताया कि कैसे शाह रुख खान ने उनकी जिंदगी बदली है। बकौल रेसलर, "उन्होंने एक TED टॉक किया जो मुझे मेरी जिंदगी के सही समय पर मिला और उनके शब्द मेरे लिए प्रेरणादायक रहे। उन्होंने मेरी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद की और उस बदलाव के बाद से मैं उन सभी जैकपॉट को पहचानने के काबिल हो गया हूं जो मुझे दिए गए हैं और मैं कड़ी मेहनत के साथ कोशिश करता हूं कि उन्हें बर्बाद न करूं।"

    यह भी पढ़ें- जॉन सीना और अल्लू अर्जुन के बेटे को अपनी फिल्म का गाना गाते देख शाह रुख ने कही ये बात, वायरल हुआ एक्टर का रिएक्शन

    खबरें और भी