विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाढ़ ने फेरा मुकेश भट्ट के अरमानों पर पानी!

By Edited By:
Updated: Fri, 12 Sep 2014 10:49 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ की वजह से मुकेश भट्ट अपनी फिल्म 'खामोशियां' की शूटिंग की लोकेशन बदलने पर मजबूर हो गए है। फिल्म

News Article Hero Image

मुंबई। जम्मू कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ की वजह से मुकेश भट्ट अपनी फिल्म 'खामोशियां' की शूटिंग की लोकेशन बदलने पर मजबूर हो गए है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल श्रीनगर में शूट होना था, लेकिन अब निर्माता-निर्देशक फिल्म के आखिरी हिस्से को श्रीनगर की बजाय मनाली में शूट करने की सोच रहे हैं।

अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म खामोशियां में अली फजल, गुरमीत चौधरी और सपना पब्बी नजर आएंगे। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने बताया, 'हां, हम कश्मीर में इस महीने होने वाला अपनी फिल्म का आखिरी आउटडोर शेड्यूल शिफ्ट कर रहे हैं।' बतौर भट्ट, वे फिल्म का आखिरी हिस्सा मनाली में शूट कर सकते हैं।

मुकेश भट्ट का कहना है कि एक जिम्मेदार फिल्ममेकर होने के नाते अब कश्मीर घाटी में फिल्म की शूटिंग करना ठीक नहीं होगा क्योंकि सेना अपने सारे संसाधनों का इस्तेमाल वहां राहत कार्यों में कर रही हैं। ऐसे में वहां के हालातों को देखते हुए वहां फिल्म की शूटिंग करना उस भयंकर विपदा पर और दबाव डालने जैसा होगा।

इससे पहले रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का कुछ हिस्सा भी कश्मीर की बजाय मनाली में शूट हुआ था।

पढ़ें: बाढ़ पीडि़तों के लिए रितिक रोशन का खुला खत

पढ़ें: कश्‍मीर की बाढ़ में फंसा ये फिल्‍म निर्देशक