यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जितेंद्र के कज़िन ब्रदर नितिन कपूर ने ख़ुदकुशी की
उनके पास 18 महीने से काम नहीं था और डिप्रेशन में जाने के बाद उनका इलाज़ चल रहा था।

मुंबई। फिल्म अभिनेता जितेंद्र के चचेरे भाई नितिन द्वारका दास कपूर ने मुंबई में अँधेरी इलाके की एक बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली । काम न होने की वजह से वो डिप्रेशन में थे जिसका इलाज़ चल रहा था ।
पुलिस के मुताबिक नितिन अपने बहन के यहाँ रहते थे और उनका परिवार हैदराबाद में। उन्होंने साऊथ की अभिनेत्री जयसुधा से शादी की थी। उनके पास 18 महीने से काम नहीं था और डिप्रेशन में जाने के बाद उनका इलाज़ चल रहा था। मंगलवार दोपहर वो अपनी बिल्डिंग की छठवें फ्लोर पर बनी छत पर गये और कूद गए।
एक न्यूज़ चैनल को जितेंद्र ने बताया कि उनकी नितिन से बात नहीं होती थी ।

