विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया के पूर्व स्टाइलिस्ट की रहस्यमय मौत

By Edited By:
Updated: Wed, 11 Sep 2013 03:47 PM (IST)

इसी साल जून में आत्महत्या करने वाली फिल्म अभिनेत्री जिया खान के स्टाइलिस्ट रहे अनिल चेरियन की रहस्यमय ढ़ंग से मौत हो गई है। पुलिस ने गोराई तट के पास ए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इसी साल जून में आत्महत्या करने वाली फिल्म अभिनेत्री जिया खान के स्टाइलिस्ट रहे अनिल चेरियन की रहस्यमय ढ़ंग से मौत हो गई है। पुलिस ने गोराई तट के पास एक बंगले से उनका शव बरामद किया है। जिया खान ने मुंबई में अपना पहला असाइनमेंट अनिल चेरियन के साथ ही पूरा किया था। फिल्म अभिनेता शेखर सुमन भी चेरियन से लंबे समय तक जुड़े हुए थे।

पढ़ें: ..तो अंतरराष्ट्रीय स्तर की अभिनेत्री होतीं जिया

विडंबना है कि अनिल जिया खान की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'बोल्ड बॉलीवुड' में एक स्टाइलिस्ट के तौर पर भी काम कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात अनिल अपनी प्रेमिका और कुछ दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गोरई स्थित बंगले पर गए थे। जानकारी के अनुसार, अनिल का अपनी पत्‍‌नी से अलगाव हो गया था। दो दिन पहले जब शिवानी ने अनिल को कॉल किया तो उनका फोन बंद था। इसके बाद शिवानी ने अनिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस टीम को कुछ रहस्यमय चींजें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ शुरु की जो अनिल के साथ उस रात पार्टी करने बंगले पर गए थे।

पढ़ें: 'डिप्रेशन की शिकार जिया से पूर्व प्रेमी करते थे मारपीट'

पूछताछ के दौरान पुलिस को अनिल की गर्लफ्रेंड का बयान कुछ उलझा हुआ लगा। उसके बाद पुलिस सारे दोस्तों को लेकर उस बंगले पर पहुंची। पुलिस को अनिल की लाश एक कुएं में तैरती हुई मिली। पुलिस ने पूछताछ के लिए चेरियन की प्रेमिका और सभी दोस्तों को हिरासत में लिया है। चेरियन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर