Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaya Bachchan को फिर आया गुस्सा, दिवाली के दिन पैप्स को खदेड़ा, लोगों ने पूछा- आखिर इतनी रूड क्यों हैं आप?

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 11:12 AM (IST)

    Jaya Bachchan Got Angry Again अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ प्रतीक्षा पहुंचे। इस दौरान उन्हें कैप्चर करने के लिए मौजूद कैमरामैन की झड़प उनके गा ...और पढ़ें

    Jaya Bachchan got angry again on diwali function
    Jaya Bachchan got angry again on diwali function

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक को मीडिया से काफी फ्रेंडली माना जाता है। हालांकि इनके घर की एक और सदस्य आजकल मीडिया के काफी बुरा बर्ताव कर रहीं हैं। जया बच्चन पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर पैपराजी के साथ लगातार झगड़ने के चलते ट्रोल हो रही हैं। अब दिवाली के दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं हैं।

    जया को फिर आया गुस्सा

    हुआ ये कि दिवाली के दिन पैपराजी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के बाहर इस फैमिली को अपने कैमरों में कैप्चर करने के लिए वेट कर रहे थे। तभी बच्चन फैमिली की सुरक्षा में लगे गार्ड्स के साथ पैप्स की बहस हो गई। सुरक्षाकर्मी ने पैप्स को बंगले के गेट के पास आने से रोक रहे थे। जैसे ही गाड़ी में बच्चन परिवार पहुंचा, सारे कैमरामैन दौड़ पड़े उनकी तस्वीरें उतारने के लिए। अमिताभ बच्चन आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि अभिषेक कार चला रहे थे। जया, ऐश्वर्या और आराध्या पीछे की सीट पर बैठीं थीं।

    पैप्स की लगाई क्लास

    इस बीच कैमरामैन और सुरक्षा गार्ड की हाथापाई शुरू हो गई। देखा कि बाकी के घरवाले तो अंदर चले गए पर जया बच्चन बाद में बाहर आईं और पैप्स के ऊपर चिल्लाने लगीं। उन्हें रौद्र रूप में देख पैप्स भी डर और अपने अपने कैमरे बंद करके जाने लगे। वैसे लगातार तीसरी बार है जब उन्होंने मीडिया पर्सन पर अपना गुस्सा निकाला हो। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। एक ने पूछा कि मैम आप इतनी रूड क्यों हैं।

    पैप्स से नफरत करती हैं जया

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    हालांकि अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' के लाइमलाइट एंड लेमन्स के सबसे हालिया एपिसोड में  जया ने खुलासा किया कि वह इसे नापसंद करती हैं। उन्होंने अपनी पोती नव्या नवेली नंदा के साथ बातचीत में कहा, 'निजी जीवन में हस्तक्षेप करने वाले लोगों से वो नफरत करती हैं।'

    क्या मैं इंसान नहीं हूं?

    ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए, जया ने कहा, 'अगर लोग इंस्टाग्राम और ट्विटर पर मेरे सभी गुस्से वाले भाषणों को डालकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, तो मैं लानत देती हूं। आपको किसने हक दिया है घर से निकलते ही मेरे फोटोज क्लिक करने का। तुम मेरी तस्वीर ले रहे हो। क्यों? क्या मैं इंसान नहीं हूं?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Thank God Twitter Review: थैंक गॉड का टिकट बुक करने से पहले यहां पढ़ें, दर्शकों को कैसी लगी अजय देवगन की फिल्म

    Rishi Sunak के पीएम बनते ही अमिताभ बच्चन ने ब्रिटेन पर कसा तंज, लगाया 'भारत माता की जय' का नारा