विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor: फैमिली वेकेशन पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ निकली जाह्नवी कपूर, वीडियो आया सामने

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Updated: Tue, 28 Feb 2023 08:06 PM (IST)

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने करियर के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर खासा चर्चाएं बटोर रही हैं। एक्ट्रेस हर समय पैपराजी के कैमरे में रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट होती हैं। अब अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस वैकेशन पर निकली हैं।

Janhvi Kapoor came out on family vacation with rumored boyfriend Shikhar Pahadia, video surfaced, via instagram viral bhayani
Janhvi Kapoor came out on family vacation with rumored boyfriend Shikhar Pahadia, video surfaced, via instagram viral bhayani

नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खासा चर्चाओं में हैं। कुछ समय से एक्ट्रेस ज्यादातर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़ियां के साथ स्पॉट की जाती हैं। चाहे कोई बर्थडे पार्टी हो या कोई इवेंट, जाह्नवी हर जगह शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती हैं। अपने बर्थडे पर भी एक्ट्रेस कुछ खास करने जा रही हैं। ऐसे में वैकेशन पर जाने के दौरान मंगलवार को जाह्नवी कपूर को अपनी फैमिली पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान सभी का ध्यान खींचा उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने।

जाह्नवी की फैमिली के साथ नजर आए शिखर पहाड़िया

मुंबई एयरपोर्ट पर वेकेशन को जाती जाह्नवी कपूर और उनकी फैमिली को स्पॉट किया गया। यहां बोनी कपूर ब्लैक कलर की पेंट के साथ कैजुअल ब्लू टी-शर्ट पहने नजर आए इस दौरान उनके साथ शिखर पहाड़िया ग्रे ट्रेक पैंट और ब्लू कलर की टीशर्ट पहने हुए डैपर लुक में एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान खुशी कपूर लाइट ब्लू कलर की क्रॉप हुडी पहनी थी, जिसे उन्होंने बेस कलर के ट्रैक पैंट के साथ पेयर किया। वहीं, जाह्नवी कपूर हमेशा की तरह लाइट ब्लू कलर के कुर्ते में एयरपोर्ट पहुंची। अंदर जाने से पहले जाह्नवी ने पैपराजी को देखकर स्माइल भी की।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जाह्नवी कपूर वर्क फ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं। वहीं आने वाले दिनों में वो वरुण धवन के अपोजिट फिल्म बवाल में नजर आएंगी।

तू झूठी मैं मक्कार से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे बोनी कपूर

बोनी कपूर लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, ये फिल्म 8 मार्च, 2023 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना मोहपात्रा, कहा- कुछ पैसे खर्च करो, सफल पुरुषों के पीछे भागने से...


यह भी पढ़ें: March Movies Releasing In Cinemas: मार्च में सिनेमाघरों में आ रहीं इतनी बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में