विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैकलीन ने सलमान खान से कहा- हां मैं तैयार हूं...

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 11:12 AM (IST)

सलमान खान बॉलीवुड में आज उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि कोई एक्‍ट्रेस उन्‍हें ना नहीं करतीं, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले दिनों सलमान को...

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड में आज उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि कोई एक्ट्रेस उन्हें ना नहीं करतीं, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस ने पिछले दिनों सलमान को एक आइटम सॉन्ग के लिए इन्कार कर दिया था। हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि जैकलीन मान गई हैं।

जानिए, आखिर क्यों सलमान से दूरियां बढ़ा रही हैं जैकलीन

सलमान खान वर्ष 1983 में आई फिल्म 'हीरो' की रीमेक को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए वह हर कोशिश में लगे हैं।

ऐसी चर्चा थी कि सुपर स्टार ने फिल्म 'किक' में अपनी को-स्टार रहीं जैकलीन फर्नांडिस से फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करने के लिए बात की थी। लेकिन शुरुआत में जैकलीन ने उस समय उपलब्ध न हो पाने की बात कहकर इस बात को टाल दिया था। हालांकि बाद में इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

इंस्टाग्राम पर जैकलीन के फॉलोअर्स हुए 10 लाख

सूत्र ने बताया, 'दोनों के बीच गाने को लेकर बातचीत हुई थी। लेकिन जैकलीन पहले ही अपनी डेट्स कहीं और दे चुकी थीं। हालांकि बाद में उन्होंने सलमान को यह बताया कि उन्होंने डेट्स की समस्या पर काम कर लिया है। वो इस गाने को करेंगी।

जब जैकलीन की मौजूदगी को लेकर संशय की स्थिति बन रही थी, तो सलमान ने इस गाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को भी लिए जाने को लेकर विचार किया था।

इस महान हस्ती की भूमिका निभाना चाहती हैं जैकलीन

इस गाने का उपयोग फिल्म के प्रमोशन के लिए किया जाना है। हालांकि, जैकलीन ने कुछ ही दिनों बाद सलमान को इस गाने को लेकर अपनी सहमति दे दी। अब तो इसके लिए रिहर्सल भी शुरू हो गई है।