संजय दत्त की Khalnayak Returns में हुई 'हीरो' की दमदार एंट्री, 33 साल बाद 'बल्लू' के साथ खेलेगा नया खेल!
संजय दत्त की खलनायक रिटर्न्स में 33 साल बाद एक बार फिर से कोई लौटकर आ रहा है। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में सुपरस्टार की एंट्री हुई है। ...और पढ़ें

संजय दत्त की खलनायक में दिखेगा 'हीरो'/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय दत्त ने बीते महीने ही अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की घोषणा की थी। उन्होंने 24 अप्रैल को फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का एक दमदार टीजर भी रिलीज किया था, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना बढ़ा दिया था।
अब संजय दत्त की इस मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में एक और धांसू एक्टर की एंट्री होने जा रही हैं, जो 'बल्लू' के साथ एक बार फिर से सालों बाद चूहे बिल्ली का खेल खेलने के लिए कमिश्नर बनकर आ रहा है।
खलनायक रिटर्न्स में लौटेगा ये एक्टर
अब तक तो आपको हिंट मिल ही गया होगा कि 33 साल बाद इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल में किसकी एंट्री हो रही है। अगर नहीं, तो बता दें कि जैकी श्रॉफ जिन्होंने ओरिजिनल खलनायक में इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था, वह खलनायक रिटर्न्स के साथ लौट रहे हैं, जिसकी कन्फर्मेशन खुद एक्टर ने दी है। इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए जैकी श्रॉफ ने खलनायक रिटर्न्स के बारे में कहा, "बहुत शानदार..मुझे इस फिल्म का इंजतार है।"
जब जैकी श्रॉफ से यह पूछा गया कि क्या वह भी 'खलनायक रिटर्न्स का हिस्सा हैं, तो उन्होंने तपाक से जवाब देते हुए कहा, "100 परसेंट...कमिश्नर तो होगा ही ना। जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं सुभाष जी और संजू बाबा उनसे मेरी बात हुई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sanjay Dutt की एक और कल्ट फिल्म का बन रहा सीक्वल, बॉक्स ऑफिस पर खलनायक की होगी 'कांटेदार' टक्कर
-1780158991032.jpg)
खलनायक में जैकी श्रॉफ ने निभाया था ये किरदार
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि साल 1993 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' में जैकी श्रॉफ ने इंस्पेक्टर राम कुमार सिन्हा का किरदार अदा किया था, जो संजय दत्त के 'बल्लू' किरदार को जेल पहुंचाता है। इस फिल्म में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के अलावा माधुरी दीक्षित ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। मूवी में उनका किरदार 'गंगोत्री देवी' का था।
6 अगस्त 1993 में रिलीज हुई यह फिल्म संजय दत्त के जेल जाने के विवाद की वजह से उस वक्त न सिर्फ खूब चर्चा में आई थी, बल्कि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार कमाई भी की थी। अब जैकी श्रॉफ और संजय दत्त के बाद क्या माधुरी भी अपने किरदार में लौटेंगी या नहीं, इसका इंतजार तो फैंस को भी है।