यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Exclusive: जानिए, सलमान ख़ान को क्या बर्थडे गिफ़्ट देने वाली हैं यूलिया!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया इन दिनों भारत में हैं और हिमेश रेशमिया के साथ अपनी नई एल्बम को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन क्रिसमस पर वो अपनी फ़ैमिली के लिए मुंबई में रहकर ही ये ख़ास काम करने वाली हैं।
यूलिया के लिए क्रिसमस का मौक़ा बेहद ख़ास होता है, क्योंकि बचपन से एक ट्रेडिशन है, जो उन्होंने कभी भी नहीं तोड़ा और वह यह है कि हर साल क्रिसमस पर वो अपने घर में सभी के लिए क्रिसमस कैरोल गाती आयी हैं।खास तौर से उनका क्रिसमस कैरोल उनके पेरेंट्स के लिए बहुत खास होता है। हालांकि इस साल यूलिया अपने पेरेंट्स के साथ नहीं हैं और वो क्रिसमस पर उन्हें काफी मिस कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कहा- ''मैं उनके लिए क्रिसमस कैरोल ज़रूर गाऊंगी और उन्हें यही से भेजूंगी।'' यूलिया ने बताया कि वो क्रिसमस के दिन अपने दोस्तों के साथ लंच और डिनर पर जाया करती हैं और उन्हें काफी तोहफे मिलते थे।
इसे भी पढ़ें- सलमान होंगे सुल्तान, मगर इस मामले में तो रितिक हैं नंबर वन
यूलिया के लिए इस साल हिमेश का यह गाना ही क्रिसमस गिफ्ट के रूप में आया है। बताते चलें कि इस ख़बर को लेकर अफ़वाह है कि इस साल सलमान ख़ान के जन्म दिन की वजह से यूलिया अपने घर नहीं जा रही हैं, चूंकि सलमान चाहते थे कि वो यही रहें और उनके जन्म दिन में शामिल हों। यह पूछने पर कि वह सलमान को क्या तोहफ़ा देने वाली हैं, उन्होंने बताया है कि सलमान तो खुद सबको बहुत कुछ देते हैं। सबकी मदद करते हैं। कोई उन्हें क्या तोहफा देगा, लेकिन मैं उन्हें रेस्पेक्ट दूंगी।

