विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है करीना कपूर का नया भाई..

By Edited By:
Updated: Tue, 07 May 2013 11:03 AM (IST)

कपूर खानदान के फैन्स बहुत समय से यह इंतजार कर रहे थे कब बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर और कपूर खानदान की बेटी करीना स्क्रीन पर एकसाथ नजर आएं। पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कपूर खानदान के फैन्स बहुत समय से यह इंतजार कर रहे थे कब बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर और कपूर खानदान की बेटी करीना स्क्रीन पर एकसाथ नजर आएं। पर इस बार भी फैन्स को इंतजार करना पड़ेगा।

ऑन स्क्रीन पर भी रियल लाइफ की तरह रणबीर कपूर और करीना कपूर भाई बहन का रोल निभाने वाले थे। पर रणबीर के बीजी शेड्यूल की वजह से फिलहाल ऐसा होना मुश्किल है। गौरतलब है यह फिल्म जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। जोया इसमें रणबीर को लेना चाह रही थी, ताकि ऑन स्क्रीन पर भी भाई-बहन रियल लाइफ की तरह दिखें।

फिल्मेकर रणबीर के लिए इंतजार नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने रणबीर कपूर की जगह रनवीर सिंह को लेने का फैसला किया। बैंड बाजा बारात फिल्म से लोकप्रिय हुए रनवीर सिंह करीना के साथ काम करने को बेहद उत्सुक हैं। और उन्हें स्क्रीन पर करीना का भाई बनने में भी कोई एतराज नहीं है। अब देखना होगा क्या रनवीर सिंह, रणबीर कपूर की जगह ले पाएंगे?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर