विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जस्टिन टिंबरलेक बने पापा, जेसिका ने दिया बेटे को जन्म

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 13 Apr 2015 09:18 AM (IST)

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन टिंबरलेक और उनकी एक्ट्रेस पत्नी जेसिका बेल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। जेसिका ने रविवार की रात एक बेटो को जन्म दिया। दोनों ने अपने बेटे का नाम सिलास रैंडल टिंबरलेक रखा है। एक अंग्रेजी बेवसाइट पर छपी खबर के मुताबिक कपल ने खबर की

News Article Hero Image

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड सिंगर जस्टिन टिंबरलेक और उनकी एक्ट्रेस पत्नी जेसिका बेल के घर नन्हा मेहमान आ गया है। जेसिका ने रविवार की रात एक बेटो को जन्म दिया। दोनों ने अपने बेटे का नाम सिलास रैंडल टिंबरलेक रखा है।

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट की मां को हुआ कैंसर

एक अंग्रेजी बेवसाइट पर छपी खबर के मुताबिक कपल ने खबर की पुष्टि की है लेकिन बेटे के जन्म की सभी जानकारियां फिलहाल निजी रखने का फैसला किया है। फिलहाल जेसिका और नन्हें सिलास दोनों तंदरुस्त हैं।

जस्टिन ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेसिका के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो जेसिका के गर्भ को किस करते दिख रहे थे।

देव पटेल और फ्रिडा पिंटो के बीच अब भी कायम है ये रिश्ता

जस्टिन की मां लिन हार्लेस ने अपने फेसबुक पेज पर पोते के होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मेरे बेटे और उसकी खूबसूरत पत्नी ने हमें दुनिया का सबसे कीमती तोहफा दिया है। सिलास रैंडल टिंबरलेक।'

जेसिका बेल ने टीवी सीरीज '7th हेवन' से लोकप्रियता बटोरी थी। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। जस्टिन और जेसिका ने 2007 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और 2012 में दोनों ने शादी रचा ली।

चौथा बच्चा गोद लेंगे एंजलिना और ब्रैड पिट