विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज नहीं देख पाएंगे महाक्षय और एवलिन की 'इश्केदारियां'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 15 May 2015 11:03 AM (IST)

महाक्षय चक्रवर्ती और एवलिन शर्मा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्केदारियां' की रिलीज डेट टल गई है। पहले 15 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को अब 29 मई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता राजेश बांगा ने इसकी घोषणा की है। बांगा ने एक बयान में कहा,

News Article Hero Image

मुंबई। महाक्षय चक्रवर्ती और एवलिन शर्मा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्केदारियां' की रिलीज डेट टल गई है। पहले 15 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को अब 29 मई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्माता राजेश बांगा ने इसकी घोषणा की है।

चित्रकार नहीं हूं, टैगाेर से ना हो मेरी तुलना: गुलजार

बांगा ने एक बयान में कहा, 'हमने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। प्रमोशन के लिए सफर के दौरान टीम को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स और प्यार मिला। फोकस स्क्रीनिंग से भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसलिए हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे ताकि वो फिल्म देख सकें। हम इसके ऐडिशनल प्रिंट्स तैयार करा रहे हैं।'

लॉरेन गोट्टलिब की 'एके-47' के साथ खिंचवाई फोटो विवादों में

सुनने में आया है कि फिल्म के निर्माताओं ने प्रमोशन के तौर पर देशभर में फैंस के लिए फोकस स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माता इसके ज्यादा डिस्ट्रिब्यूशन के लिए ज्यादा प्रिंट्स तैयार करवा रहे हैं।

'इश्केदारियां' का निर्देशन वी.के. प्रकाश ने किया है।

रणवीर के विवादित विज्ञापन मामले में झुकी कंपनी