किशोर कुमार के बेटे ने गाया था सनी देओल की 'मोहब्बत' का फरमान, 90s का लव सॉन्ग बना 'आशिकों का एंथम'
महान गायक किशोर कुमार बेटे और सिंगर अमित कुमार ने अभिनेता सनी देओल का एक बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग गाया था।
-1791702150725_m.webp)
सनी देओल का रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HighLights
32 साल पहले आया था बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग
सनी देओल की इस मूवी का शानदार गीत
किशोर कुमार के बेटे अमित ने गाया गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महान सिंगर रहे किशोर कुमार को भला कौन नहीं जानता है। किशोर दा की तरह उनके बेटे अमित कुमार ने भी बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई शानदार गीत गाए। उनमें से एक गाना अभिनेता सनी देओल पर भी फिल्माया गया था, जो पिछले 32 सालों से बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग माना जाता है।
आज भी सनी देओल (Sunny Deol) के उस लव सॉन्ग को आशिकों का एंथम माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
सनी देओल का लव सॉन्ग
यूं तो अभिनेता सनी देओल को हमेशा से हिंदी सिनेमा का एक्शन किंग माना जाता है। 90 का दशक उनके करियर का सबसे शानदार और यादगार दौर रहा। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ एक्शन मूवीज कीं, बल्कि कई कल्ट रोमांटिक गीतों को सनी पाजी पर फिल्माया गया था। जिनमें से एक गाना सा 1994 में आई फिल्म इम्तिहान का रहा था, जिसके बोल थे- इस तरह आशिकी का...(Is Tarah Aashiqui Ka)।
यह भी पढ़ें- अजय देवगन-काजोल की मोहब्बत के 'सूत्रधार' बने थे Kumar Sanu, 28 साल पहले गाया था सिनेमा का 'लव एंथम'

इस रोमांटिक सॉन्ग किशोर कुमार के बेटे और सिंगर अमित कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। इम्तिहान फिल्म का ये गीत सनी देओल के साथ-साथ रवीना टंडन पर फिल्माया गया था और आज करीब 3 दशक बाद भी इस गाने को हिंदी सिनेमा का सबसे आइकॉनिक लव सॉन्ग माना जाता है। इतना ही नहीं 90 के दशक के बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग्स की लिस्ट में भी इस तरह आशिकी का... नाम शामिल होता है।
अमित कुमार (Amit Kumar) की जादुई आवाज में सनी देओल की फिल्म इम्तिहान (Imtihaan) का ये गाना आज भी अमर हैं और प्यार में डूबे लोग इसे काफी सुनना पसंद करते हैं। इसी वजह से इस तरह आशिकी का... गीत हर किसी का पसंदीदा माना जाता है।
कुमार सानू ने भी छोड़ी छाप
दरअसल फिल्म इम्तिहान में सनी देओल और रवीन टंडन के अलावा सैफ अली खान ने भी अहम भूमिका अदा की। इस मूवी में इस तरह आशिकी का... गाने के दो वर्जन मौजूद रहे। दूसरा वर्जन फेमस सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और इसे सैफ अली खान पर फिल्माया गया था। अमित कुमार के अलावा इस तरह आशिकी का... कुमार सानू वर्जन भी काफी ज्यादा हिट रहा था।
