विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण-शाहरुख की दोस्ती के बीच आए सलमान

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Feb 2014 11:58 AM (IST)

बॉलीवुड के दबंग खान और फिंल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों काफी करीब आते हुए दिखाई दिए। पहले सलमान से करण के शो कॉफी विद करण का आगाज होना और फिर दोनों स्टार्स का एक ही मंच पर खिलखिलाते हुए दिखाई देना

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान और फिंल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों काफी करीब आते हुए दिखाई दिए। पहले सलमान से करण के शो कॉफी विद करण का आगाज होना और फिर दोनों स्टार्स का एक ही मंच पर खिलखिलाते हुए दिखाई देना, बॉलीवुड में एक नए रिश्ते का आगाज करता है। डर तो इस बात का है कि इस नए रिश्ते की मिठास कहीं एक पुराने रिश्ते में खटास न घोल दे।

पढ़ें : ये लो सलमान का नया अवतार

जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती की। लगता है इन दिनों किंग खान अपने पुराने दोस्त करण जौहर से नाराज हैं। तभी शायद वे कॉफी विद करण के पहले मेहमान नहीं बने और करण ने दबंग खान को शो का मेहमान बना दिया।

शाहरुख खान और सलमान खान की दुश्मनी से हर कोई वाकिफ है, भले ही हाल में दोनों कई बार गले मिलते हुए दिखाई दिए लेकिन उन्हें फिर से अच्छा दोस्त बनने में अभी काफी वक्त लगेगा। ऐसे में अगर उनके दोस्त करण सलमान के करीब आते हैं तो किंग खान को बुरा तो लगेगा ही। चर्चा है कि किंग खान और करण के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान के साथ करण की बढ़ती नजदीकियां ही किंग खान की नाराजगी खास वजह है।

कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आ रही थी कि सलमान खान जल्द ही करण की फिल्म में काम भी करेंगे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि दोनों की सलमान-करण की बढ़ती दोस्ती शाहरुख-करण के रिश्ते पर किस हद तक असर डालती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर