विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन की ऑन-स्क्रीन पत्नियों में भी नहीं पट रही!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 Apr 2016 06:05 PM (IST)

खबर है कि 'अज‍हर' को लेकर प्राची देसाई और नरगिस फाखरी में अनबन चल रही है। दोनों मोहम्मद अजहरुद्दीन की पत्नियों का किरदार निभा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। दो अभिनेत्रियों के बीच अनबन की खबर है। बात कर रहे हैं प्राची देसाई और नरगिस फाखरी की, जो आने वाली फिल्म 'अजहर' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित है। प्राची और नरगिस इस फिल्म में उनकी दोनों पत्नियों का किरदार निभा रही हैं और ऐसा लग रहा है कि प्राची 'अजहर' के प्रोमोज में नरगिस को ज्यादा अहमियत मिलने से खुश नहीं हैं और दोनों की बीच बातचीत भी नहीं हो रही है।

रितिक-कंगना विवाद में अब आया प्रियंका, दीपिका और सोनम का नाम!

एक सूत्र का कहना है, संगीता बिजलानी का किरदार निभा रहीं नर्गिस को ट्रेलर में ज्यादा अहमियत मिली है, जिसकी वजह से उनका किरदार चर्चा में है। वहीं संगीता बिजलानी खुद भी एक एक्ट्रेस थीं, इसलिए अजहरुद्दीन के साथ उनके रिश्ते को लेकर लोगों में ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिल रही है। जबकि प्राची भले ही उनकी पहली पत्नी का किरदार निभा रही हैं, मगर उन्हें अटेंशन नहीं मिल रहा है और इसकी वजह से वो निराश हैं।

अरबाज से अलग हो चुकीं मलाइका के घर रात भर रहे अर्जुन कपूर!

खैर, इस कथित अनबन पर प्राची की राय तो नहीं मिल सकी, मगर नरगिस के प्रवक्ता ने इस तरह की खबरों से इंकार कर दिया और कहा, 'प्राची के नरगिस के साथ अच्छे संबंध हैं। नरगिस ऐसी नहीं हैं, जिनका किसी के साथ कोई तकरार हो, क्योंकि वो सामान्य तौर पर बहुत ही कूल हैं। उनके सभी को-स्टार के साथ अच्छे संबंध हैं, चाहे वो इलियाना डिक्रूज, जैकलिन फर्नांडिस या लिजा हेडन हों।' अब ऐसे में एक सवाल यह उठ रहा है कि कहीं 'अजहर' के प्रमोशन के लिए तो नहीं इस तरह की बातें सामने आ रही हैं।