विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ भी हो, काम से समझौता नहीं करेंगे इरफान खान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 17 May 2015 11:30 AM (IST)

हिंदी सिनेमा में किसी कलाकार की सक्सेस को उसकी फिल्म को बॉक्स आफिस पर मिली सफलता से मापा जाता है। ये बात कई कलाकारों को विचलित भी करती है। इरफान खान भी अपनी फिल्मों के बिजनेस को लेकर परेशान रहते हैं। बावजूद इसके अपने रोल को लेकर कोई समझौता नहीं

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा में किसी कलाकार की सक्सेस को उसकी फिल्म को बॉक्स आफिस पर मिली सफलता से मापा जाता है। ये बात कई कलाकारों को विचलित भी करती है। इरफान खान भी अपनी फिल्मों के बिजनेस को लेकर परेशान रहते हैं। बावजूद इसके अपने रोल को लेकर कोई समझौता नहीं करते।

जब नन्ही आराध्या ने छुए नाना के पांव

अलहदा फिल्में ही करने पर ध्यान देने वाले इरफान कहते हैं, ‘मैं अपनी फिल्मों के बिजनेस को लेकर परेशान रहता हूं लेकिन फिल्मों को लेकर मैं अपने रोल से किसी कीमत पर समझौता नहीं करने वाला। मैं जानता हूं कि जो फिल्में कर रहा हूं वो अलहदा हैं। मैं अपनी मार्केटिंग नहीं करता। मैं अपने काम को एंजॉय कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि फिल्में कहानी कहने का माध्यम हैं। फिल्मों से जुड़े भावनात्मक अनुभव को लेकर दर्शक अपने घर जाते हैं। मैं उन्हें ये अनुभव देने का वादा करता हूं।’

दुश्मनों को जलाने की है अजय देवगन की ये चाल!

‘पीकू’ के बाद इरफान खान संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ में नजर आएंगे। कम फिल्में साइन करने के बारे में इरफान कहते हैं, ‘मेरे पास जो ऑफर आते हैं उन्हीं में से फिल्म चुनता हूं। दर्शकों की मुझसे उम्मीदें हैं। मैं उन्हें नाउम्मीद नहीं कर सकता। इंडस्ट्री ग्रो कर रही है। इनमें 90 प्रतिशत फिल्मों का मैं हिस्सा नहीं बनना चाहता। इन्हें तभी करूंगा जब मेरे पास काम नहीं होगा।’

कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी सोनम, थम गईं सभी की सांसे