Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shows Banned in Pakistan: 'भाबी जी घर पर हैं' से लेकर 'बिग बॉस' तक, पाकिस्तान में बैन हैं इंडिया के ये टॉप टीवी शो

    Updated: Sat, 25 May 2024 05:45 PM (IST)

    पिछले कुछ समय में पाकिस्तान के कई शो इंडिया में जबरदस्त पॉपुलर हुए। वहीं इंडिया के कुछ रियलिटी शो और सीरियल हैं जिनकी यहां तो अच्छी फैन फॉलोइंग है लेक ...और पढ़ें

    इंडियन शो जो हैं पाकिस्तान में बैन
    इंडियन शो जो हैं पाकिस्तान में बैन

    HighLights

    1. पाकिस्तान में बैन हैं इंडिया के कई शो
    2. 'बिग बॉस' है इंडिया का फेमस रियलिटी शो
    3. 'ये है मोहब्बतें' भी है पाकिस्तान में बैन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Indian Shows Banned in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों से हर कोई वाकिफ है। पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, दोनों देशों के लोगों को एक दूसरे का एंटरटेनमेंट पसंद आता है। लेकिन भारत के कुछ शो हैं, जिनके टेलीकास्ट पर पाकिस्तान में बैन है। इंडिया के कई पॉपुलर टीवी शो हैं, जिनके पाकिस्तान में प्रसारण पर बैन लगा है। कौन से हैं वो शो, आइये जानते हैं।

    पाकिस्तान में बैन हैं इंडिया के ये शो

    भाबी जी घर पर हैं

    'भाबी जी घर पर हैं' इंडिया का पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो है। शो में दिखाया गया है कि दो पड़ोसी - विभूती नारायण मिश्रा और तिवारी की आपस में नहीं बनती है। लेकिन दोनों एक दूसरे की पत्नी पर लाइन मारते हैं। यूं तो ये शो कॉमेडी से भरपूर है, लेकिन पाकिस्तान में इसे बैन किया गया है। इसकी वजह है कि 'भाबीजी घर पर हैं' को गलत मैसेज देने वाला शो बताया गया है।

    नागिन

    नागिन, एकता कपूर का हिट शो है। इस सीरियल के 5 से ज्यादा सीजन ऑनएयर हो चुके हैं। पाकिस्तान में इस शो का पहला सीजन टेलीकास्ट किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। मगर बाद में बाकी सीजन्स पर बैन लगा दिया गया। इसका कारण शो में दिखाए गए किरदारों का एक दूसरे के लिए हेट स्पीच देना सामने आया।

     

    बिग बॉस

    'बिग बॉस' इंडिया में पॉपुलर रियलिटी शो है। न सिर्फ इंडिया में, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी 'बिग बॉस' की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पाकिस्तान में इस रियलिटी शो के कुछ सीजन शुरुआत में टेलीकास्ट किए गए थे। लेकिन बाद में इसे बैन कर दिया गया। 'बिग बॉस' फेमस होने के साथ-साथ कंट्रोवर्शियल शो भी है। कुछ सीजन्स में कंटेस्टेंट्स के बीच मारपीट और गाली गलौज तक दिखाई गई है। ऐसे में शो को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

    खबरें और भी

    ये है मोहब्बतें

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल (Karan Patel) का 'ये हैं मोहब्बतें' एक हिट इंडियन सीरियल है। इस शो ने दोनों के करियर में चार चांद लगा दिया था। मगर इसे पाकिस्तान में बैन किया गया है। इसका कारण है कि शो के कुछ एक एपिसोड में करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच कुछ ऐसे शो दिखाए गए हैं, जो वहां के लोगों को ठीक नहीं लगे। इसलिए शो को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया।

    कुबूल है

    सुरभि ज्योती और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का ये शो इंडियन मुस्लिम फैमिली की स्टोरी पर बेस्ड थी। शो में महिलाओं के खिलाफ जरूरत से ज्यादा अत्याचार दिखाने की कम्प्लेन पर इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। वहीं, इंडिया में इस शो को आज भी अपने टाइम का पॉपुलर सीरियल माना जाता है।

    थपकी प्यार की

    'थपकी प्यार की' कलर्स का पॉपुलर शो था।

    ये कहानी एक ऐसी लड़की की थी, जो हकला कर बात करती है। इस शो को भी पाकिस्तान में बैन किया गया है। 

    यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic ने हार्दिक पांड्या से अलग होने की खबरों के बीच शेयर कीं ये तस्वीरें, अटकलों पर लगाया विराम?