'मैं वापस आऊंगा' में Naseeruddin Shah के 'पगड़ी' पहनने पर इम्तियाज ने किया रिएक्ट, कहा- 'हमने उन्हें कभी...'
मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) में नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई। अब इम्तियाज अली ने फिल्म में उनके द्वारा पगड़ी पहने जाने पर रिएक्शन दिया ...और पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह के बारे में बोले इम्तियाज अली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
मैं वापस आऊंगा में नसीरुद्दीन की मुख्य भूमिका
इम्तियाज अली ने किया है फिल्म का निर्देशन
इम्तियाज अली ने की नसीरुद्दीन शाह की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक हैं। उन्हें सिनेमा में 21 साल हो गए हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों को बनाया है, लेकिन कभी भी दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के साथ काम नहीं किया। 21 साल के करियर में दोनों ने साथ एक फिल्म में काम किया और वो है 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga)।
12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांज, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में नसीरुद्दीन ने एक 95 साल के शख्स का किरदार निभाया है जो डाइमेंशिया से पीड़ित है और आखिरी सांस लेने से पहले अपनी प्रेमिका से मिलने की इच्छा रखता है।
नसीरुद्दीन ने क्यों की इम्तियाज की फिल्म?
जब फिल्म रिलीज हुई तो सबसे ज्यादा तारीफें नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को मिली। लोग उनके कैरेक्टर और एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। अब इम्तियाज अली ने भी अभिनेता की तारीफ की है। फिल्म डायरेक्टर ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा-
वह देश के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं। उनका रुतबा पहले से ही है, सब उन्हें जानते हैं। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि उन्होंने यह रोल स्वीकार किया। उन्होंने यह रोल इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उन्हें 'अमर सिंह चमकीला' और फिल्म में दिलजीत का काम पसंद आया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- हॉस्टल से किडनैप हो गए थे Imtiaz Ali, साइकिल रिक्शा में बिठाकर उठा ले गई थी लोकल गैंग; कैसे बच निकले?
नसीरुद्दीन के पगड़ी पहनने पर बोले इम्तियाज
फिल्म में इशर की भूमिका निभाने वाले नसीरुद्दीन ने अपने करियर में पहली बार टर्बन यानी पगड़ी पहनी। इस बारे में इम्तियाज अली ने कहा, "उन्होंने बहुत सारे रोल किए हैं, लेकिन हमने उन्हें कभी सिख के किरदार में नहीं देखा था। इस फिल्म में हमें वह भी देखने को मिला और पगड़ी में वह बहुत शानदार लग रहे हैं।" डायरेक्टर ने 75 साल के नसीरुद्दीन की एक्टिंग के जुनून की तारीफ की।