विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ileana D'Cruz बेबी बंप फर्स्ट टाइम फ्लॉन्ट करती आई नजर, बिना शादी किए की हैं प्रेगनेंसी की घोषणा

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 12 May 2023 09:27 PM (IST)

Ileana DCruz Baby Bump Photos इलियाना डिक्रुज़ फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है। इसमें ...और पढ़ें

Ileana DCruz Baby Bump Photos, Ileana DCruz
Ileana DCruz Baby Bump Photos, Ileana DCruz

नई दिल्ली, जेएनएन। Ileana DCruz Baby Bump Photos: फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली है। अब उन्होंने अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने अप्रैल में मां बनने की घोषणा की थी। अब उन्होंने थाई हाई स्लिट स्लीवलेस ब्लैक कलर की गाउन पहन रखी है। इसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह खुशी के मारे झूम रही हैं। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है।

इलियाना डिक्रूज ने प्रेगनेंसी के बाद पहली बार फोटो की शेयर

यह पहली बार है, जब इलियाना डिक्रूज में अपनी तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। इलियाना डिक्रूज ने कई तस्वीरें शेयर की है। यह उनके घर की तस्वीरें हैं। इसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। पहली तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है, "बंप अलर्ट।" इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।

इलियाना डिक्रूज की फोटोज पर कई लोगों ने कमेंट किया है

इलियाना डिक्रूज की फोटोज पर कई लोगों ने कमेंट किया है। इसमें आथिया शेट्टी, सोफी चौधरी और शिवानी दांडेकर जैसे लोग शामिल है। कई लोगों ने भी उन्हें प्रेग्नेंसी के लिए बधाई दी है। गौरतलब है कि इसके पहले खबर आई थी कि इलियाना डिक्रूज कटरीना कैफ के भाई सेमेस्टर मिशेल को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने इन खबरों की ना ही पुष्टि की थी और ना ही इसका खंडन किया था। वह कटरीना कैफ के फ्रेंड के साथ वेकेशन मनाती भी नजर आई थी।

इलियाना डिक्रूज बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी

इलियाना डिक्रूज हाल ही में, बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। उन्हें 2019 में आई फिल्म द बिग बुल में देखा गया था। इसमें उनके अलावा अभिषेक बच्चन की भी अहम भूमिका थी। वह जल्द फिल्म अनफेयर एंड लवली में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा रणदीप हुड्डा की अहम भूमिका होगी। इलियाना डिक्रूज में अभी तक बच्चे के पिता का खुलासा नहीं किया है और ना ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि क्या उन्होंने शादी कर ली है।