फिल्में पुरानी हो गईं, पर नहीं उतरे ये 10 डायलॉग; आज भी बात-बात पर करते हैं इनका इस्तेमाल
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्हें रिलीज हुए सालों-साल बीत गए, लेकिन इन मूवीज में बोले गए ...और पढ़ें
-1790320264771_m.webp)
आम आदमी की जुबान पर रहते हैं ये 10 डायलॉग्स/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
परिवार से लेकर दोस्त तक एक दूसरे को देते हैं डायलॉग्स में जवाब
बॉलीवुड के वे 10 डायलॉग जो बन चुके हैं जिंदगी का हिस्सा
आपने भी कभी न कभी किसी को मारी होंगी ये फिल्मी लाइनें
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अगर हम आपसे ये कहें कि सिने लवर्स के रूह में बॉलीवुड बसा है, तो ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। कई लोगों को आज भी 90 और 2000 के दशकों की फिल्में देखना पसंद है। इनमें से कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिन्हें सिनेमाघरों से उतरे हुए जमाना हो गया, लेकिन आज भी हम बात-बात पर इन फिल्मों के डायलॉग्स अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बोलते हैं। चलिए आपको 10 ऐसे फिल्मी डायलॉग्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें कभी न कभी आपने लोगों को बातों ही बातों में बोले होंगे।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक फिल्मों की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले शाह रुख खान और काजोल की मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का नाम आता है। वैसे तो इस फिल्म केअधिकतर डायलॉग्स लोगों को याद होंगे, लेकिन आपसी बातचीत के दौरान जब भी बात बिगड़ती है तो लोगों की जुबान पर सबसे पहले 'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सेन्योरिटा' ही आता है।
-1790320917057.webp)
जब वी मेट
आदित्य और गीत की जब वी मेट की कहानी ने सबका दिल जीत लिया था। हालांकि, फिल्म में करीना कपूर का अनअपॉलोजेटिक डायलॉग 'मैं अपनी फेवरेट हूं' आज भी लड़कियों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। जब भी वे खुद को डिमोटिवेटेड फील करती हैं, तो मिरर के सामने खड़ी होकर यही डायलॉग बोलती हैं।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा
जब भी बॉलीवुड के यादगार डायलॉग्स की बात होती है, तब उसमें ऋतिक रोशन का नाम जरूर आता है। जब भी कोई किसी का मजाक उड़ाता है तो लोगों के मुंह से सबसे पहले ऋतिक की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा का फेमस डायलॉग 'इट्स नॉट फनी' ही निकलता है।
-1790321356445.webp)
3 इडियट्स
आमिर खान-आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स को जितनी बार देख लो मन नहीं भरता। हालांकि, इसका एक डायलॉग ऐसा है, जो किसी भी परेशानी और डर में लोगों की बहुत मदद करता है। एक बार जैसे ही जुबान से ऑल इज वेल (All Is Well) निकलता है, परेशानी थोड़ी कम लगने लगती है।

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में बोला गया विक्की कौशल का फेमस डायलॉग 'हाउज द जोश' और इसके जवाब में बोला गया हाई सर', आपने आसपास काफी लोगों को बोलते हुए पक्का सुना होगा।

कुछ-कुछ होता है
जब हम हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डायलॉग्स की बात करते हैं, तो दिमाग में शाहरुख खान की फिल्में ही घूमने लगती हैं। प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है, इस बात पर यकीन शाहरुख खान ने फिल्म कुछ-कुछ होता है में 'प्यार दोस्ती है' डायलॉग बोलकर दिलाया था।
-1790321748140.webp)
मिस्टर इंडिया
अमरीश पुरी आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनके बोले गए डायलॉग्स और उनकी शानदार एक्टिंग ने उन्हें बॉलीवुड में अमर बना दिया है। कई लोगों के मुंह पर मिस्टर इंडिया में बोला गया उनका डायलॉग मोगैम्बो खुश हुआ आज भी चढ़ा हुआ है।
-1790321968452.webp)
अमर प्रेम
साल 1972 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की एक बड़ी हिट फिल्म थी अमर प्रेम। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने पुष्पा आई हेट टीयर्स रे डायलॉग बोला था और अब वह वर्ल्ड फेमस हो चुका है। जब कोई अपना करीब रोता है, तो फिल्मी कीड़ों के मुंह से सबसे पहले यही डायलॉग निकलता है।
-1790322130754.webp)
दीवार
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर स्टारर फिल्म दीवार का एक डायलॉग आज भी लोग मौका लगते ही मार देते हैं। इस फिल्म के वैसे तो कई डायलॉग्स सालों बाद भी लोगों को याद हैं, लेकिन 'तेरे पास क्या है'...मेरे पास मां है’, ये बोलते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा।
-1790322214823.webp)
ओम शांति ओम
शाहरुख खान को यूं ही हिंदी सिनेमा का किंग नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई ऐसे डायलॉग्स बोले हैं, जिन्हें लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक फेमस डायलॉग 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम का 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' है।
