Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan हुए बीमार, बैसाखी से सहारे खड़ा दिखा Fighter एक्टर, फैंस को बताया चोट का दर्द

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:59 PM (IST)

    Hrithik Roshan Injured फाइटर (Fighter) फिल्म से फैंस का मनोरंजन करने वाले ऋतिक रोशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋतिक ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन की सेहत का हुई खराब (Photo Credit-Instagram)
    ऋतिक रोशन की सेहत का हुई खराब (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन की सेहत हुई खराब
    2. सोशल मीडिया पर शेयर की ये फोटो
    3. हेल्थ को लेकर फैंस को दिया ये अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Actor Hrithik Roshan Injury: ऋतिक रोशन को बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिटेस्ट एक्टर्स में से एक माना जाता है। लेकिन इस वक्त उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो उनके फैंस को मायूस कर सकती है।

    बुधवार को फाइटर फिल्म कलाकार ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ ऋतिक रोशन ने अपनी सेहत को लेकर ताजा अपडेट दिया है। 

    ऋतिक रोशन की बिगड़ी तबीयत 

    मौजूदा समय में ऋतिक रोशन बेशक सिनेमाघरों में फिल्म फाइटर के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद दर्द से गुजर रहे हैं। दरअसल वैलेंटाइन डे दिन ऋतिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में ऋतिक बैसाखियों के सहारे खड़े हुए दिख रहे हैं। इसके साथ अभिनेता ने इस बात की जानकारी दी है कि मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उन्हें काफी तखलीफ हो रही है और ठीक से खड़े तक भी नहीं हो पा रहे हैं।

    इसके अलावा फोटो कैप्शन में फाइटर एक्टर ने लिखा है- बचपन में एक बार एयरपोर्ट पर मेरे दादा जी, जो उस समय चोटिल थे। उन्हें व्हीलचेयर पर बैठने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और दर्द के खिलाफ मजबूत मानसिकता का हवाला दिया। ये एक सैनिक मानसिकता है, जो दर्द में आपको मानसिक रूप मजबूत बनाने का काम करती है।

    खबरें और भी

    चोट के दर्द को कम करने में सहायता करती है। मेरे पिता भी इसी विचारधारा के हैं, लेकिन इस समय में मैं जो महसूस कर रहा हूं, वह वास्तव में काफी पीड़ादायक है। लेकिन मैं भी इसी धारणा के साथ उठ खड़ा हुआ हूं और बैसाखियों के सहारे व मानसिक ताकत के दम पर दर्द से लड़ने की कोशिश कर रहा हूं। 

    बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा फाइटर का प्रदर्शन

    ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर अभी भी सिनेमाघरों में जारी है। दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली अभिनेता की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। 

    ये भी पढ़ें- Fighter Box Office Day 20: 'फाइटर' ने गिरते बिजनेस पर लगाई लगाम, 20वें दिन इतने करोड़ के साथ आगे बढ़ी फिल्म