Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan ने Jackson Wang के लिए घर पर होस्ट की थी पार्टी, सामने आई तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 01:14 PM (IST)

    K Pop Star Jackson Wang ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने जैक्सन वांग के लिए अपने घर पर एक छोटी-सी पार्टी का आयोजन किया था। इसकी एक झलक अब सिंगर ने इंस्टाग् ...और पढ़ें

    Jackson Wang, Hrithik Roshan, Hrithik Roshan House, K Pop Star, Rakesh Roshan, Lollapalooza India, Jackson Wang And Hrithik Roshan
    Jackson Wang, Hrithik Roshan, Hrithik Roshan House, K Pop Star, Rakesh Roshan, Lollapalooza India, Jackson Wang And Hrithik Roshan

    नई दिल्ली, जेएनएन।   K Pop Star Jackson Wang: बीते दिनों मुंबई में दो दिन के लिए म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza India का आगाज हुआ था। इस म्यूजिक फेस्टिवल में कई आर्टिस्ट ने अपनी परफॉर्मेंस दी एपी ढिल्लों, ग्रेटा वैन फ्लीट, येलो डायरीज, इमेजिन ड्रैगंस, मैडब्वॉय मिंग, डिवाइन, रवीना, प्रतीक कुहड़ समेत के-पॉप स्टार जैक्सन वांग भी शामिल हुए थे।

    सिंगर ने 29 जनवरी को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित Lollapalooza India में परफॉर्म किया था। अब वह सिंगर ने बॉलीवुड फेम एक्टर ऋतिक रोशन से भी मुलाकात की।

    ऋतिक रोशन के घर पहुंचे के-पॉप स्टार जैक्सन वांग  

    सिंगर की खातिर एक्टर ऋतिक रोशन और उनके परिवार ने उनके लिए अपने घर पर एक छोटी-सी पार्टी होस्ट की थी। इसकी एक झलक जैक्सन वांग ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और पिंकी रोशन जैक्सन के साथ कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें जैक्सन वांग की परफॉर्मेंस के दौरान पूरा रोशन परिवार शामिल हुआ था।

    जैक्सन वांग  ने शेयर की तस्वीर और वीडियो

    जैक्सन वांग ने इंस्टाग्राम पर अनी भारत यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- “#Magicman in Lollapalooza India 2023। हमेशा यात्रा करना चाहता था। अंत में.. एयरपोर्ट पर आप सभी के साथ ऐसा अद्भुत अनुभव, आप सभी को शो में देखना, नए दोस्तों को संस्कृति का अनुभव। ऐसा सम्मान बहुत धन्य.. मुझे उम्मीद है कि मैं फिर वापस आऊंगा।

    कौन हैं के-पॉप स्टार जैक्सन वांग  

    बता दें कि जैक्सन वांग का जन्म हांगकांग में हुआ था। जैक्सन वांग रैपर, डांसर और सिंगर है। वह के-पॉप ग्रुप GOT7 के साथ साल 2015 से जुड़े थे। वह अपने सिंगल म्यूजिक एल्बम Magicman के लिए काफी मशहूर हैं। जैक्सन विजुअल्स और म्यूजिंक लेंथ के साथ एक्सपेरिंट करने को लेकर भी काफी फेमस हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pathaan 2: 'पठान' के बाद पठान 2 में जलवा दिखाएंगे शाह रुख खान! सीक्वल पर बोले किंग खान- 'मेरे लिए गर्व की बात'

    यह भी पढ़ें- Karan Kundrra ने लेडी लव तेजस्वी प्रकाश को बताया 'क्वीन', शेयर की रोमांटिक तस्वीर