Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter: कितने साल चली शूटिंग, कैसे तैयार हुआ क्लाईमैक्स सीक्वेंस, ऋतिक रोशन की 'फाइटर' बारे में जानें सब कुछ

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 17 Feb 2024 02:50 PM (GMT+05:30)

    Fighter Movie ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन थ्रिलर मूवी है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन के बनी इस मूवी मे शानदार एक्श ...और पढ़ें

    जानिए कैसे हुई ऋतिक रोशन की फाइटर की शूटिंग (Photo Credit-Instagram)
    जानिए कैसे हुई ऋतिक रोशन की फाइटर की शूटिंग (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ऐसे तैयार हुई फाइटर की शूटिंग
    2. ऋतिक रोशन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही सफल
    3. भारत की पहली एरियल एक्शन थ्रिलर फाइटर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Making Of Hrithik Roshan Fighter Movie: बीते महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर फाइटर फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली इस मूवी में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखे।

    फाइटर भारत की पहली एक्शन एरियल एक्शन थ्रिलर मूवी है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कैसे तैयार हुई है। 

    ऐसी रखी गई फाइटर की नींव

    फिल्म फाइटर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का सपना था। ये वही सिद्धार्थ हैं, जो इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई कर करने वाली बैंग-बैंग, वॉर और पठान जैसी फिल्में बनाई हैं।

    कई मौके पर वह इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि ऐसी फिल्म बनाना उनका हमेशा से ख्वाब रहा है। ऐसे में फाइटर के जरिए फिल्ममेकर ने अपनी ड्रीम पूरा किया है। सिर्फ इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने इस फिल्म के जरिए अपनी प्रोडेक्शन कंपनी मारफ्लिक्स की भी शुरुआत की है। 

    कैसे तैयार हुई फाइटर

    मिली जानकारी की मुताबिक ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर को पूरी तरह से तैयार होने में लगभग 3 साल का वक्त लगा। इस दौरान मूवी की फुल शूटिंग,स्क्रीप्ट डेवलपमेंट, प्री प्रोडेक्शन और फाइनल पोस्ट प्रोडेक्शन के काम का पूरा किया गया। फिल्म की शूटिंग को 5 अलग-अलग शेड्यूल में रखा गया। बता दें कि इस मूवी में असली हेलीफॉप्टर और फाइटर जेट प्लेन को दिखाया गया है। साथ ही कई सीन्स में भारतीय वायुसेना के सिपाहियों की झलक भी देखने को मिलती है।

    ये भी पढ़ें- Fighter: चंदन आनंद ने 'फाइटर' को लेकर दिया बड़ा बयान, Siddharth Anand के लिए कही ये बात

    शूटिंग शेड्यूल डिटेल्स- 

        शेड्यूल      समय     स्थान
        पहला     नवंबर 2022- 10 दिन   असम
        दूसरा    फरवरी 2023- 6 दिन   जम्मू-कश्मीर
        तीसरा   6 मार्च-2023   हैदराबाद
        चौथा    24 मार्च से अप्रैल 2023   मुंबई
        पांचवा   मई 2023  यशराज स्टूडियो
        

    फिल्म की अधिकांश शूटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों में हुई। जबकि फाइटर के दो गानों को इटली में शूट किया गया था। बता दें कि फिल्म के पोस्ट प्रोडेक्शन में करीब 6 महीने का वक्त लगा था, जिसमें विजुएल इफेक्ट्स यानी VFX और काफी असरदार कम्यूटर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया।

    खबरें और भी

    इतने घंटे में शूट हुआ मूवी का क्लाईमैक्स सीन

    फाइटर की शूटिंग के चौथे शेड्यूल में ऋतिक रोशन और विलेन ऋषभ साहनी के बीच एंड का एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया। बताया जाता है कि फिल्म के इस क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग करने के लिए 120 घंटे यानी करीब 5 दिन तक समय लगा था।

    बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन 

    इन सब तैयारियों के साथ फाइटर को 25 जनवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ये फिल्म अभी तक बड़े पर्दे पर जारी है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फाइटर नेट 202 करोड़, जबकि वर्ल्डवाइड ऋतिक रोशन की इस मूवी ने करीब 338 करोड़ का कारोबार किया है। 

    ये भी पढ़ें- Fighter Worldwide Collection: फाइटर के बॉक्स ऑफिस पर अलविदा कहने का आया समय, 400 करोड़ से पहले सिमट जाएगी फिल्म