यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन बड़े सितारों की कमाई जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक सीजन को होस्ट करने की कितनी फीस लेते हैं? अगर आप 20, 30 या 40 करोड़ तक का अंदाजा लगा रहे हैं तो आपका अंदाजा असली रकम से बहुत दूर हैं

मुंबई। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक सीजन को होस्ट करने की कितनी फीस लेते हैं? अगर आप 20, 30 या 40 करोड़ तक का अंदाजा लगा रहे हैं तो आपका अंदाजा असली रकम से बहुत दूर हैं क्योंकि बिग बी केबीसी के एक सीजन को होस्ट करने के बदले 90 करोड़ रुपए की मोटी रकम लेते हैं। बिग बी ही नहीं, बड़े पर्दे के बाकी सितारे भी छोटे पर्दे पर काम करने के बदले मोटी कमाई करते हैं। आइए आपको इन सितारों की कमाई के राज बताते हैं।
फिल्म करने के बदले कितनी मोटी रकम लेते हैं बॉलीवुड के सितारे, यहां क्लिक करके जानें
सामाजिक सरोकारों पर आधारित शो सत्यमेव जयते के एक सीजन को होस्ट करने के बदले आमिर 50 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। फिलहाल सत्यमेव जयते का दूसरा सीजन टीवी पर दिखाया जा रहा है।
फिल्मों में इतने बिजी होने के बाद भी सलमान बिग बॉस का लंबा सीजन क्यों होस्ट करते हैं? 50 करोड़ रुपए की मोटी रकम जो उन्हें मिलती है।
माधुरी भले ही आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल नहीं हैं, फिर भी उन्हें डांस रियलटी शो 'झलका दिखला जा' के एक सीजन में जज बनने पर 10 करोड़ की मोटी रकम मिली।
रोहित शेट्टी
बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब के बेताज बादशाह बन चुके फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का शो 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही कलर्स पर शुरू होने वाला है। इस रियलटी शो को होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी को 10 करोड़ रुपए मिलेंगे।
शिल्पा शेट्टी
छरहरी काया वाली शिल्पा शेट्टी को शायद एक फिल्म में काम करने के बदले इतनी रकम नहीं मिली होगी, जितनी वे 'नच बलिए' के जज बनने के लिए लेती हैं। शिल्पा इस शो के लिए प्रति सीजन 7 करोड़ रुपए लेती हैं।
साजिद खान
'नच बलिए' में जज बनने के लिए शिल्पा शेट्टी 7 करोड़ लेती हैं तो फिल्म निर्देशक साजिद खान भी उनसे बहुत पीछे नहीं हैं। साजिद नच बलिए के लिए 6 करोड़ रुपए की रकम लेते हैं।
सोहेल खान
फिल्मों में अभिनेता के तौर पर असफल रहने वाले सोहेल खान को छोटा पर्दा खूब रास आ रहा है। कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस का महाबली' के लिए सोहेल 4 करोड़ रुपए लेते हैं। सोहेल इस शो में जज की कुर्सी पर बैठते हैं।
अर्चना पूरणसिंह
कॉमेडी सर्कस में अर्चना पूरणसिंह इतनी हंसती क्यों हैं, यह आप उनकी फीस जानकर समझ जाएंगे। अर्चना को इस शो के लिए हर सीजन में 3 करोड़ रुपए मिलते हैं। क्या बात है हंसने के लिए 3 करोड़ रुपए!
मिथुन चक्रवर्ती
डांस रियलटी शो 'डांस इंडिया डांस' के हर सीजन में नजर आनने वाले मिथुन चक्रवर्ती 2 करोड़ रुपए हर सीजन में जज की कुर्सी पर बैठते हैं।
किरण खेर
इंडियाज गॉट टैलेंट के हर सीजन में जज की कुर्सी पर नजर आने वाली अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को इस शो के हर सीजन में 2 करोड़ रुपए मिलते हैं।
मलायका अरोड़ा खान
इंडियाज गॉट टैलेंट की एक और जज मलायका अरोड़ा खान को किरण खेर से आधी रकम यानी एक करोड़ रुपए मिलता है।

