विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी सिंह का पार्टी सॉन्ग रिलीज, देखकर थिरकने लगेंगे आपके कदम

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 03:22 PM (IST)

हनी सिंह का पार्टी सॉन्ग 'रात जश्न की' रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ सिंगर जैसमीन की आवाज सुनने को मिल रही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लंबे समय के बाद फुल ऑन धमाल के साथ हनी सिंह ने वापसी की है। जल्द ही वो पंजाबी फिल्म 'जोरावर' में एक्शन सीन करते नजर आएंगे, तो वहीं इस फिल्म का एक पार्टी सॉन्ग 'रात जश्न की' रिलीज हो गया है। हनी सिंह के साथ इस गाने में सिंगर जैसमीन की आवाज सुनने को मिल रही है।

देखिए, इस उम्र में कुलभूषण खरबंदा से इश्क लड़ा रही हैं फरीदा जलाल

गाने का म्यूजिक पार्टी ब्रिगेड को ध्यान में रखकर एक अलग ही अंदाज में कंपोज किया गया है। इस बार हनी ने रैप में अपनी आवाज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और जैसमीन ने भी अपने पार्ट को बखूबी गाया है। जितना इस गाने का म्यूजिक शानदार है, उतना ही गाने का वीडियो भी मजेदार है। हनी सिंह के अलावा जैसमीन और एक्ट्रेस गुरबाणी जज भी इस गाने में नजर आ रही हैं।

सलमान, अरबाज, सोहेल बने मामा अर्पिता ने दिया बेटे को जन्म

'जोरावर' एक्शन से भरपूर रोमांटिक फिल्म है, जोकि एक नौजवान सैनिक के देशभक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका, लंदन और पंजाब में की गई है। फिल्म का डायरेक्शन विनिल मार्केन ने किया है। 6 मई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।