विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी‍‍ सिंह और बादशाह के बीच पार्टी में कहासुनी के बाद हुई हाथापाई!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 31 Mar 2016 04:47 PM (IST)

एक पार्टी में दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

News Article Hero Image

मुंबई। कभी दोस्त रहे और साथ काम कर चुके रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। कभी म्यूजिक इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों ने एक साथ मिलकर अपने गानों से पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में दर्शकों के दिलों पर राज किया था, लेकिन अब काफी समय से दोनों अलग-अलग काम कर रहे हैं।

वरुण धवन इसलिए स्विमिंग पूल में बिता रहे हैं कुछ ज्यादा ही समय

दोनों एक दूसरे पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ते थे, लेकिन अब खबर है कि एक पार्टी में दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मिड डे की खबर के मुताबिक, हनी सिंह और बादशाह के एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर तीखे कमेंट भी किए। उनकी बहस धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को रोका।

विजय माल्या के बेटे और कट्रीना कैफ की बहन एक साथ

आपको बता दें कि हनी सिंह ने अपनी आगामी फिल्म 'जोरावर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बादशाह की तुलना नैनो कार से कर दी थी। मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि वे बॉलीवुड से गायब हुए तो बादशाह टॉप रैप स्टार बन गए। तब हनी सिंह ने जवाब देते हुए कहा, 'क्या आपने कभी रोल्स रॉयस चलाई है, रोल्स रॉयस और नैनो में बहुत फर्क होता है।