Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Holi सीक्वेंस के बिना अधूरी हैं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, रंगों के उत्सव से पलट जाती है पूरी कहानी

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:31 AM (IST)

    Holi Scenes In Movies: चाहे सुपरहिट होली सॉन्ग्स हों या फिर सीक्वेंस, हिंदी फिल्मों में होली बहुत अहम रही है। चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते ह ...और पढ़ें

    बिना होली सीन्स के अधूरी है ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बिना होली सीन्स के अधूरी है ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीयों के लिए होली एक बड़ा त्योहार है और इसका अंदाजा आप फिल्मों में होली सॉन्ग्स (Holi Songs) और होली क्लाईमैक्स (Holi Climax) से साफ लगा सकते हैं। दशकों से फिल्मों में होली सीक्वेंस का अहम योगदान रहा है।

    कुछ फिल्मों की कहानी तो बिना होली सीक्वेंस के अधूरी हैं। कुछ हिट फिल्मों की पूरी कहानी ही होली के बाद बदल जाती है।

    आज हम आपको उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें होली का सीक्वेंस पूरी कहानी पलट देता है। इस होली सीक्वेंस के बाद ही असली ड्रामा शुरू होता है। नो-डाउट यह सीन्स दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है।

    डर (Darr)

    शाह रुख खान, जूही चावला और सनी देओल जैसे सितारों से सजी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' में एक होली सीन है जो पूरी कहानी की काया ही पलट देती है।

    Holi Scene

    फिल्म में होली का एक सीन है जहां किरण (जूही) ढोल के थाप पर नाचती है और यहीं राहुल (शाह रुख) के खतरनाक मंसूबे उसे हिला देते हैं।

    सिलसिला (Silsila)

    सिलसिला में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, संजीव कुमार और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने न केवल सदाबहार होली सॉन्ग 'रंग बरसे' (Holi Song Rang Barse) दिया, बल्कि इसका सीक्वेंस भी काफी चर्चा में रहा।

    Silsila Movie

    सिलसिला के होली सीन (Silsila Holi Scene) में ही शोभा (जया) और डॉ वीके सिंह (संजीव) को पता चलता है कि अमित (अमिताभ) और चांदनी (रेखा) पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे। इसके बाद कहानी एक अलग मोड़ लेती है।

    खबरें और भी

    दामिनी (Damini)

    हिट फिल्मों में शुमार दामिनी में मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में होली का सीक्वेंस पूरी कहानी की काया पलट देता है।

    Damini Movie

    होली के सीक्वेंस में ही दामिनी (मीनाक्षी) के साथ यौन उत्पीड़न होता है जिसके बाद वह इंसाफ के लिए एक बड़ी लड़ाई शुरू करती है। इसके लिए उसे कई मुसीबतों से गुजरना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- 'सबको ट्रक में फेंका...' Ranbir ने शेयर किया राज कपूर की 'डरावनी' होली का किस्सा, क्यों बंद हुआ था सेलिब्रेशन?

    शोले (Sholay)

    होली के सीन्स की बात हो और शोले का जिक्र न हो, ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता है। गब्बर (अमजद खान) का मशहूर डायलॉग- होली कब है? कब है होली? कब है? आज भी लोगों की जुबान पर रहा है।

    Holi

    शोले ने होली का हिट सॉन्ग (Sholay Holi Song Holi Ke Din) भी दिया और सुपरहिट सीक्वेंस भी। इसी कहानी के बाद जय (अमिताभ बच्चन) राधा (जया बच्चन) व बसंती (हेमा मालिनी) और वीरू (धर्मेंद्र) को करीब लाता है। साथ ही जय-वीरू को ठाकुर की दर्द भरी दास्तां का पता चलता है।

    यह भी पढ़ें- 44 साल पुराने गीत के बिना अधूरा है Holi का जश्न, YouTube पर मिले हैं 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज