विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिट एंड रन केस : सलमान खान के खिलाफ कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे तमिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 06 May 2015 11:21 AM (IST)

खिरकार हिट एंड रन मामले में सलमान खान दोषी करार दे ही दिए गए। हालांकि एक तरफ जहां उनके फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे थे, वहीं सेशन कोर्ट के बाहर तमिल ग्रुप उन्‍हें सजा दिलाने के लिए विरोध भी कर रहे थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार हिट एंड रन मामले में सलमान खान दोषी करार दे ही दिए गए। हालांकि एक तरफ जहां उनके फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे थे, वहीं सेशन कोर्ट के बाहर तमिल ग्रुप उन्हें सजा दिलाने के लिए विरोध भी कर रहे थे।

खैर, 13 साल पुराने इस मामले में कोर्ट के फैसला सामने आ चुका है और सलमान खान के खिलाफ सभी आरोप सही साबित हुए हैं और उन्हें दोषी करार दे दिया गया है। इससे उनके फैंस में घाेर निराशा छा गई है। उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है।

इस फैसले के सामने आने के बाद अब यह सवाल सामने आ रहा है कि क्या सलमान खान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि उन्हें कितने साल तक की सजा होगी। एक खबर यह भी सामने आई थी कि एक पीडि़ता सलमान खान को सजा दिलाना नहीं चाहता था।