यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तानी मीडिया में भी छाया सलमान खान का हिट एंड रन केस
हिट एंड रन केस में कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दे दिया है। पाकिस्तानी मीडिया में भी इस खबर को प्रमुखता दी जा रही है और इस वजह से सलमान खान पड़ोसी देश में भी छाए हुए हैं। पाकिस्तानी चैनलों से लेकर वेबसाइटों पर इस केस से जुड़ी

नई दिल्ली। हिट एंड रन केस में कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दे दिया है। पाकिस्तानी मीडिया में भी इस खबर को प्रमुखता दी जा रही है और इस वजह से सलमान खान पड़ोसी देश में भी छाए हुए हैं। पाकिस्तानी चैनलों से लेकर वेबसाइटों पर इस केस से जुड़ी पल-पल की खबर अपडेट की जा रही है।
हिट एंड रनः सलमान खान दोषी करार, सजा पर बहस जारी
इस केस में कोर्ट ने सलमान खान के सभी आरोपों को सही बताया है और उन्हें कल सजा सुनाए जाने की संभावना है। फिलहाल उन्हें कितनी सजा होगी, इसको लेकर कोर्ट में बहस जारी है। वैसे सलमान खान को अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है।
हिट एंड रन केस : सलमान खान के खिलाफ कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे तमिल
इस फैसले से सलमान खान के फैंस निराश हो गए हैं। वो उनके लिए लिए दुआएं कर रहे थे, मगर इस फैसले ने उनका दिल तोड़ दिया है। फैसला सुनाए जाते वक्त सलमान खान के चेहरे पर भी काफी निराशा झलक रही थी। उन्होंने अपना सिर झुका लिया था।
