विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने इसलिए छोड़ दी करण जौहर की फिल्‍म 'शुद्धि'!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 25 May 2015 05:50 PM (IST)

सलमान खान ने हाल ही में ट्वीट कर चौंका दिया था कि वह करण जौहर की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म 'शुद्धि' का हिस्‍सा नहीं रहे और उनकी जगह वरुण धवन ने ले ली है। इसके बाद करण जौहर ने भी ट्वीट कर इस फिल्‍म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के लीड

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान ने हाल ही में ट्वीट कर चौंका दिया था कि वह करण जौहर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'शुद्धि' का हिस्सा नहीं रहे और उनकी जगह वरुण धवन ने ले ली है।

इसके बाद करण जौहर ने भी ट्वीट कर इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के लीड रोल में होने की घोषणा की, मगर दोनों में से किसी ने भी नहीं बताया कि आखिर क्यों सलमान खान यह फिल्म नहीं कर रहे हैं, जबकि काफी लंबे समय से खबर सामने आ रही थी कि वह इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

अभिषेक की 'आल इज वेल' अमिताभ की इस फिल्म की है नकल!

इसको लेकर कुछ बातें चर्चा में हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। दरअसल, यह फैसला कुछ महीने ही ले लिया गया था, मगर अब जाकर इसकी घोषणा की गई। कुछ सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान, करण जौहर के 'एआईबी रोस्ट' शो में हिस्सा लेने से नाराज थे, क्योंकि इसमें उनकी छोटी बहन अर्पिता का मजाक उड़ाया गया था और तभी उन्होंने करण जौहर की यह फिल्म नहीं करने का मन बना लिया था।

अर्पिता ने रिसेप्शन से पहले रचाई खूबसूरत मेहंदी

कुछ अन्य के मुताबिक, इस फिल्म के लिए बल्क में डेट्स चाहिए थे, मगर सलमान खान इसको लेकर अपनी प्रतिबद्धता नहीं जता पा रहे थे। इसीलिए उन्होंने और करण जौहर ने अपने रास्ते अलग कर लिए। खैर, जो भी वजह रही हो, मगर सलमान खान यह फिल्म नहीं करने वाले हैं, यह फैसला बहुत पहले ही ले लिया गया था। वो बस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि करण जौहर को नई स्टारकास्ट मिल जाए, तब वो इसकी घोषणा करेंगे।