विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विनोद खन्ना की वजह से राजनीति में आई - हेमा मालिनी

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 02:36 PM (IST)

गुरुवार को मुंबई के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। विनोद खन्ना पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद भी थे।

विनोद खन्ना की वजह से राजनीति में आई - हेमा मालिनी
विनोद खन्ना की वजह से राजनीति में आई - हेमा मालिनी

मुंबई। मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का आज दोपहर मुंबई में निधन हो गया। वो बहुत लंबे समय से बीमार थे। विनोद खन्ना 70 साल के थे और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। जैसे ही ये खबर बॉलीवुड में फैली तो सब दुख जता रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विनोद की वजह से ही वो राजनीति में आई थीं। 

हेमा मालिनी ने कहा, "मुझे सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार से मैसेज आया था कि ठीक हो जायेंगे लेकिन यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। बीमारी ही ऐसी है। मेरी एक फिल्म अभी उनके साथ हुई जिसमें उन्होंने राजा का रोल किया। इसमें उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आया। गुरुदासपुर में उन्होंने बहुत काम किया है। उनकी वजह से मैं राजनीति में आई। यह दुख की घड़ी है। हमने बीजेपी और संसद में साथ में काम किया है। जब मैं गुरुदासपुर गई थी तो उन्होंने कहा की मेरी तबियत ठीक नहीं है। इसलिए मैं नहीं आ सकता मुझे खुशी है की आप गई।''

यह भी पढ़ें: विनोद खन्ना का निधन , लम्बे समय से थे बीमार

अमर अकबर एंथोनी , कुर्बानी और दयावान सहित 140 से अधिक फ़िल्में करने वाले विनोद खन्ना की हाल ही में एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमे वो काफी बीमार दिख रहे थे लेकिन परिवार के लोगों ने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है। गुरुवार को मुंबई के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। विनोद खन्ना पंजाब के गुरुदासपुर से सांसद भी थे।