विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अर्जुन कपूर ने लिया है बैंक लोन?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 01 Nov 2014 08:58 AM (IST)

सुनने में आया है कि अर्जुन कपूर ने एक निजी बैंक से 40 लाख रुपये का लोन लिया है। एक सूत्र ने कहा, 'अर्जुन और उनकी नानी सत्ती शौरी ने एक पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया था। वो बैंक आए और जरूरी दस्तावेज दिए। लोन जल्द ही मंजूर हो

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि अर्जुन कपूर ने एक निजी बैंक से 40 लाख रुपये का लोन लिया है। एक सूत्र ने कहा, 'अर्जुन और उनकी नानी सत्ती शौरी ने एक पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया था। वो बैंक आए और जरूरी दस्तावेज दिए। लोन जल्द ही मंजूर हो सकता है क्योंकि उनके दस्तावेजों में कोई परेशानी नहीं है।'

खबरों की मानें तो अर्जुन ने बिजनेस शुरू करने और प्रोपर्टी में निेवेश करने के लिए लोन लिया है। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने लोन लेने की वजह का खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा, दरअसल अर्जुन की नानी को लोन चाहिए और अभिनेता इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं।'

अर्जुन के प्रवक्ता ने कहा, 'भारत में हर कोई बैंक लोन लेता है और अर्जुन और उनके परिवार अलग नहीं हैं। इसके आगे स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है।'

अर्जुन कपूर जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'तेवर' में नज़र आएंगे।

पढ़ेंः अर्जुन कपूर के इस हमशक्ल को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा!

पढ़ेंः अर्जुन-सोनाक्षी की 'तेवर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज