विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ram Gopal Verma की फिल्म में इस खास रोल में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे, निर्देशक को बताया जादूगर

By Priyanka SinghEdited By: Surabhi Shukla
Published: Fri, 21 Aug 2026 04:00 PM (IST)

अभिनेता हर्षवर्धन राणे राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'पुलिस कंपनी' में पूर्व पुलिस अधिकारी दया नायक का किरदार निभाएंगे। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हर्षवर्धन राणे आरजीवी के साथ काम करेंगे

  2. अभिनेता ने भूमिका के लिए दया नायक से मिलकर तैयारी की

  3. आरजीवी मानवीय प्रवृत्ति पर ध्यान केंद्रित करने वाले निर्देशक हैं

प्रियंका सिंह, मुंबई। वास्तविक पात्रों को निभाना ज्यादा दिलचस्प होता है, यह मानना है अभिनेता हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) का। फिल्मकारों की विशलिस्ट में राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) के साथ काम करने का हर्षवर्धन का सपना अब पूरा होने जा रहा है।
 

किस रोल में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे?

उनकी फिल्म पुलिस कंपनी में हर्षवर्धन पूर्व पुलिस अधिकारी दया नायक की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर वह कहते हैं कि मुंबई की जमीन पर कदम रखने वाले हर अभिनेता ने कभी न कभी यह कल्पना की है कि उन्हें आरजीवी के निर्देशन में काम करने का मौका मिले। जब उन्होंने बताया कि दया नायक लीड रोल है, तो फिर बड़ी जिम्मेदारी महसूस हुई।

दया नायक से क्यों मिले हर्षवर्धन राणे

इस पात्र को निभाने की खास बात यह है कि मैं यहां किसी इंसान को शून्य से नहीं गढ़ रहा था। मैं उनसे मिला हूं, उन्हें जाना है। वास्तविक पात्र निभाने की दिलचस्प बात यही है कि उस व्यक्ति को लेकर चल रही सुर्खियां आपको बताती हैं कि क्या हुआ होगा, लेकिन जब वह घटना हुई होगी, तब उस व्यक्ति के भीतर क्या चल रहा था, यह पता नहीं चलता है, इसलिए मैं उनसे मिला।

मेरी दिलचस्पी दया नायक की नकल करने में कम और उनके फैसलों के पीछे की मनोविज्ञान को समझने में ज्यादा है। आरजीवी सर की खास बात यही है कि वह हमेशा किसी भी काम के पीछे छिपे मानवीय प्रवृत्ति को तलाशते हैं।

आगे दया नायक से हुई मुलाकात को लेकर वह कहते हैं कि मैं उनसे मिला हूं, क्योंकि रिसर्च से बेहतर उनसे मिलना है। उन्होंने जो घटनाएं बताई है, उसके तीन-तीन वर्जन मैंने लिखकर नोट्स बनाए हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

लुक टेस्ट के दौरान हर्षवर्धन के साथ क्या हुआ?

अखबारों के अनुसार क्या हुआ, दया सर के मुताबिक क्या हुआ और फिर मेरी अपनी व्याख्या कि दया नायक के दिमाग के अंदर वास्तव में क्या हुआ होगा, सब लिखा है। बतौर अभिनेता ऐसा तैयारी करना मेरे लिए दिलचस्प है।

पहले लुक टेस्ट के दौरान भी आरजीवी सर के अंदर का जादूगर अपना काम कर रहा था। वह सिर्फ यह नहीं बताते कि कैसे व्यवहार करना है, बल्कि यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि कोई इंसान किसी खास तरह से व्यवहार क्यों करता है। मेरा काम यही है कि उनके सामने खुद को समर्पित कर दूं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

दया सर के शारीरिक रूप-रंग और हाव-भाव वाला हिस्सा करना आसान है, क्योंकि उसे ट्रेनिंग से तैयार किया जा सकता है। मुश्किल हिस्सा ऐसे व्यक्ति के भीतर के ठहराव को समझना है, जिसने ऐसी चीजें देखी हैं, जिन्हें हम आम जिंदगी में नहीं देखते हैं। दया सर को हमेशा यह साबित करने की जरूरत नहीं होती कि वह कठोर हैं। मुझे यह दिखाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ रही है कि वह खतरनाक हैं, इसका मतलब मैं कुछ समझने से चूक रहा हूं।

अभी शुरू नहीं हुई है शूटिंग

मेरी ज्यादा दिलचस्पी उस वर्दी के पीछे छिपे दिमाग को समझने में है। आगे शूटिंग को लेकर जानकारी देते हुए हर्षवर्धन ने बताया कि फिलहाल हमने शूटिंग शुरू नहीं की है। लुक टेस्ट और तैयारी के साथ प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तारीखों और आधिकारिक घोषणाओं के बारे में आरजीवी सर और निर्माता ही बता पाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'सत्या' और 'कंपनी' के बाद RGV का नया धमाका, 300 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले स्क्वाड पर बनेगी 'पुलिस कंपनी'

यह भी पढ़ें- Force 3: बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा जॉन और हर्षवर्धन का दम, फोर्स 3 की रिलीज से उठा पर्दा