विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty Birthday: अथिया के जन्मदिन पर सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में किया विश, बेटी को मानते हैं जिंदगी

By Priti KushwahaEdited By:
Updated: Sat, 05 Nov 2022 11:38 AM (IST)

Happy Birthday Athiya Shetty अथिया आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दिन को खास बनाने में आथिया की फैमिली और फैंस ने कोई कसर नहीं छोड़ा। आथिया के जन्मदिन पर उनके पिता सुनील ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

Photo Credit : Athiya Shetty Suniel Shetty Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Athiya Shetty Suniel Shetty Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Athiya Shetty: सुनील शेट्टी एक्टर होने के साथ ही जाने माने बिजनेसमैन भी हैं। अपने करियर में सुनील ने कई हिट फिल्में दी हैं। आज भले ही वो एक्टिंग से दूरी बना चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें जा भी बेहद प्यार करते हैं। आज सुनील शेट्टी की लाडली बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का आज जन्मदिन है। अथिया आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दिन को खास बनाने में अथिया की फैमिली और फैंस ने कोई कसर नहीं छोड़ा। अथिया के जन्मदिन पर उनके पिता सुनील ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।

बेटी जन्मदिन पर सुनील ने खास अंदाज में किया विश

सुनील शेट्टी और उनकी बेटी अथिया शेट्टी एक खूबसूरत बॉन्डिंग रखते हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते रखते हैं। वही आज बेटी के जन्मदिन पर सुनील ने उन्हें विश किया है। सुनील ने अथिया के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी के अलावा कई सारे हैशटैग फोरेवर बेबी, लव, फादर डॉटर, हार्ट, ब्यूटी और ब्रैट भी लगाए हैं। अथिया ने भी पिता की पोस्ट पर तुरंत रिएक्ट और लाल दिल वाले इमोजी के साथ ‘लव यू’ लिखा।

दोनों के लुक पर फिदा हुए फैंस

सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में अथिया ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर मैचिंग मांग टीका लगाया है। वहीं सुनील ब्लू कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं।  इस तस्वीर पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स के भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। हर कोई कमेंट कर अथिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Palak Muchhal की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे जैकी श्रॉफ, दुल्हन संग एक्टर ने भी लगवाई मेहंदी