विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्देशक ने घबराकर मिलाया 100 नंबर, नहीं पहुंची पुलिस

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 15 May 2015 03:13 PM (IST)

निर्देशक हंसल मेहता ने हाल ही में मुंबई पुलिस से मदद लेनी चाही लेकिन उनका अनुभव बेहद खराब रहा। हाल ही में जब उन्होंने जुहू बीच पर एक लड़के को पानी डूबते देखा तो तुरंत पुलिस को फोन लगा दिया। हंसल ने बताया, 'मैं वॉक कर रहा था। मैं बीच

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक हंसल मेहता ने हाल ही में मुंबई पुलिस से मदद लेनी चाही लेकिन उनका अनुभव बेहद खराब रहा। हाल ही में जब उन्होंने जुहू बीच पर एक लड़के को पानी डूबते देखा तो तुरंत पुलिस को फोन लगा दिया।

चीन में रिलीज होगी 'पीके', प्रीमियर में पहुंचे आमिर

हंसल ने बताया, 'मैं वॉक कर रहा था। मैं बीच पर दौड़ने और वॉक करने जाता हूं। मैंने देखा कि एक जगह पर काफी भीड़ है। एक लड़का पानी में फंस गया था। लोग उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें डर लग रहा था क्योंकि लड़का काफी गहराई में था।'

निर्देशक ने आगे बताया, 'मैंने कई बार 100 नंबर पर फोन लगाया लेकिन वहां कोई महिला मराठी में कुछ बड़बड़ा रही थी। वो लड़का करीब 15 मिनट तक फंसा रहा। एक आदमी ने जोखिम लिया और उसे बचा लाया।'

कल्कि और गुलशन कर रहे 'लव अफेयर' की तैयारी

पुलिस कंट्रोल रूम के बारे में हंसल ने कहा, 'मुझे जवाब में सिर्फ क्या-क्या सुनाई दे रहा था। मैंने उनसे इंग्लिश, हिन्दी और मराठी में बात की।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये एक बहुत बड़ा बीच है और यहां हर वक्त सेवाएं होनी चाहिए जैसे कोस्ट गार्ड, मोटर बोट आदि। पुलिसवाले मछुआरों को रोकते हैं और उनसे मछलियां मांगते हैं लेकिन इस काम के लिए ड्यूटी पर नहीं होते। मैं उस लड़के को लाचार होकर देख रहा था, वो मुसीबत में था। हमें शर्म आनी चाहिए।'

लॉरेन गोट्टलिब की 'एके-47' के साथ खिंचवाई फोटो विवादों में