यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Amir के दीवाने हुए Diljit Dosanjh, लाइव कॉन्सर्ट में खुद को बताया उनका 'लवर'
मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों को काफी पसंद किया जाता है। पूरी दुनिया में उनके गाने पसंद किए जाते हैं। इन दिनों यह मशहूर सिंगर दिल-लुमिनाटी टूर के ...और पढ़ें

HighLights
- दिलजीत दोसांझ का 'दिल-लुमिनाटी' टूर है फेमस
- दिलजीत के कॉन्सर्ट में पहुंचीं हानिया आमिर
- बादशाह ने भी दिलजीत के साथ जमाया रंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के गानों की पूरी दुनिया में धूम देखने को मिलती है। इन दिनों वह दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर चर्चा में हैं। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में हो रहे इस म्यूजिकल टूर को दिलजीत अपनी हर परफॉर्मेंस से खास बनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार के लाइव कॉन्सर्ट में अलग ही नजारा देखने को मिला।
दिलजीत दोसांझ का लेटेस्ट लाइव कॉन्सर्ट लंदन में हुआ। यहां भी उन्होंने अपने गानों से लोगों को खूब एंटरटेन किया। लेकिन लंदन में हुए इस लाइव कॉन्सर्ट से वह नजारा वायरल हुआ, जब दिलजीत ने पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Amir) के साथ स्टेज पर छोटी सी परफॉर्मेंस दी।
हानिया के साथ दिलजीत का वीडियो आया सामने
दिलजीत के कॉन्सर्ट में हानिया आमिर शामिल हुई थीं। दिलजीत ने उन्हें स्टेज पर बुलाया और उनके लिए एक गाना भी गाया। हानिया जैसे ही स्टेज पर पहुंचीं, दिलजीत ने उनके लिए अपना हिट ट्रैक 'लवर' सॉन्ग गाया। दोनों की केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।
'आपका फैन हूं'
दिलजीत ने हानिया के लिए न सिर्फ गाना गाया, बल्कि खुद को उनका फैन भी बताया है। उन्होंने पंजाबी में कहा, ''मैं आपका और आपके काम का फैन हूं। आप बहुत अच्छा कर रही हैं। शुक्रिया। यहां आने के लिए आपका शुक्रिया। आप यहां आईं, इसके लिए सच में आपका तहे दिल से शुक्रिया।''
खबरें और भी
बादशाह ने दी स्पेशल अपीयरेंस
दिलजीत के इस इवेंट में एक और चीज खास देखने को मिली। यहां उनके साथ रैपर बादशाह ने भी परफॉर्मेंस दी। पहली बार दिलजीत को हानिया और बादशाह के साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।