Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamare Baarah: 'हमारी फिल्म किसी धर्म पर नहीं साधती निशाना', विवादों में घिरी 'हमारे बारह' पर बोले मनोज जोशी

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 08:37 PM (IST)

    अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म हमारे बारह ट्रेलर आने के बाद से विवादों में घिर गई है। रिलीज के चंद दिनों पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को 14 जून 2024 तक ...और पढ़ें

    विवादों में घिरी 'हमारे बराह' पर बोले मनोज जोशी, (X Image)
    विवादों में घिरी 'हमारे बराह' पर बोले मनोज जोशी, (X Image)

    HighLights

    1. फिल्म किसी धर्म का नहीं करती विरोध
    2. महिलाओं पर बनी है फिल्म
    3. कोर्ट ने हटाई रोक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अन्नू कपूर की आने वाली फिल्म 'हमारे बारह' रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को 14 जून 2024 तक के लिए टाल दी थी। हालांकि, बाद में रोक को हटा दिया गया। पहले 'हमारे बारह' 7 जून को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। हाल ही में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर मनोज जोशी ने फिल्म को लेकर हुए विवाद पर रिएक्ट किया है।

    फिल्म किसी धर्म का नहीं करती विरोध

    एएनआई से बात करते हुए मनोज जोशी ने कहा, "मैं एक कलाकार हूं, मैंने ये फिल्म की है, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। मैं खास तौर पर ये कह रहा हूं कि ये फिल्म किसी धर्म को निशाना बनाकर नहीं बनाई गई है। आज हमारे देश में महिलाओं के सम्मान को लेकर चर्चा हो रही है। किसी भी समाज में महिलाओं का अनादर नहीं होना चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- 'धर्म के खिलाफ...', Paritosh Tripathi ने फिल्म Hamare Baarah को लेकर कही ये बड़ी बात

    महिलाओं पर बनी है फिल्म

    उन्होंने आगे कहा, "एक महिला कोई वस्तु या चीज नहीं है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए, जैसा कि इस भारत भूमि में हो रहा है। दूसरी बात ये फिल्म शिक्षा, पालन-पोषण, रोजगार, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण और जनसंख्या जैसे कई विषयों पर बात करती है। इसलिए, सभी को अपने परिवार के साथ ये फिल्म देखनी चाहिए।"

    कोर्ट ने हटाई रोक

    'हमारे बारह' तब चर्चा में आई जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिलीज के चंद पहले फिल्म पर रोक लगा दी। हालांकि, 6 जून को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगी रोक हटा ली।  कोर्ट ने प्रतिवादियों को कम से कम एक मुस्लिम सदस्य सहित तीन सदस्यों वाली एक समिति बनाने का निर्देश दिया है, जो फिल्म को देखेगी और शुक्रवार सुबह 9 बजे तक अपनी रिपोर्ट देगी। कोर्ट जब तक अपने फैसले में बदलाव नहीं करती, तब तक फिल्म को रिलीज करने की अनुमति है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी मिलने पर 'हमारे बारह' स्टार Annu Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे ऐसे लोगों से डर...'