Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haiwaan Teaser: नोट कर लो डेट! इस दिन रिलीज होगा अक्षय और सैफ की हैवान का टीजर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

    अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म हैवान के टीजर रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    कब आएगा हैवान का टीजर

    कब आएगा हैवान का टीजर

    HighLights

    1. हैवान के टीजर रिलीज की डेट आउट

    2. इस दिन दिखेगी साइको थ्रिलर की पहली झलक

    3. 18 साल बाद वापसी करेंगे अक्षय-सैफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सैफ अली खान और अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) का नाम नाम बीते समय से काफी चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स सामने आए थे और अब इसके टीजर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। 

    खबर है कि मेकर्स ने हैवान के टीजर को रिलीज करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सैफ और अक्की की इस अपकमिंग मूवी का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। 

    कब रिलीज होगा हैवान का टीजर

    दरअसल फिल्म हैवान का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं। बीते साल इस मूवी का एलान हुआ था और कुछ समय बाद ये साइको-थ्रिलर फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। इससे पहले हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा, जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

    यह भी पढ़ें- 40 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है Mohanlal का कंटेंट, 'भूल भुलैया', 'दृश्यम' के बाद अब Haiwaan रचेगी इतिहास!

    akshay kumar haiwaan

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 12 अगस्त को मेकर्स की तरफ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म हैवान के टीजर को रिलीज किया जाएगा। जिसके जरिए फिल्म की कहानी का पता चलेगा और पहली झलक फैंस को देखने को मिलेगी। इस खबर ये साफ जाहिर होता है कि हैवान की रिलीज डेट में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा और ये तय समय के अनुसार थिएटर्स में एंट्री मारेगी। 

    मालूम हो कि फिल्म हैवान के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। आखिरी बार ये दोनों कलाकार साल 2008 में आई फिल्म टशन में एक साथ नजर आए थे। उससे पहले आरजू और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी मूवीज में भी इन दोनों ने साथ में काम किया है। 

    इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी हैवान

    बात की जाए हैवान की रिलीज डेट की तरफ तो प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली ये मूवी 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका एलान पहले ही किया जा चुका है। आपको बता दें कि भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल के बाद हैवान अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haiwaan के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन दो एक्टर्स को 'विलेन' बनाना चाहते थे प्रियदर्शन