विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditya Roy Kapoor: सलमान की फिल्म में निभाया था छोटा किरदार, निर्माता का भाई होने पर भी नहीं मिला फायदा

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 07 Apr 2023 05:27 PM (IST)

Aditya Roy Kapoor आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आदित्य रॉय ...और पढ़ें

Gumraah Actor Aditya Roy Kapoor Aashiqui 2 Malang Movies Box Office Report/Instagram
Gumraah Actor Aditya Roy Kapoor Aashiqui 2 Malang Movies Box Office Report/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Aditya Roy Kapoor Career: बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'गुमराह' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

'गुमराह' 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'थडन' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी को तो लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन आदित्य रॉय कपूर ने जिस तरह से खुद को डबल रोल ने ढाला है, उसकी सराहना हो रही है।

उनकी 16वीं रिलीज के साथ आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर का मेन स्ट्रीम सिनेमा का एक्टर बनने का खुद का अपना एक संघर्ष रहा है। चलिए उनके करियर के बारे में थोड़ा जानते हैं।

सलमान खान की फिल्म में निभाया था छोटा सा किरदार

16 नवंबर 1985 में जन्मे आदित्य रॉय कपूर का बॉलीवुड में अपना खुद का एक संघर्ष रहा है। फिल्मी फैमिली का सदस्य होने के बावजूद उन्हें रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे सितारों की लीग में आने में काफी समय लग गया। गुमराह एक्टर ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे चैनल वी से की है।

इसके बाद उन्होंने कई सालों तक वीजे के तौर पर ही काम किया, लेकिन साल 2009 में वह विपुल शाह की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में नजर आए। इस फिल्म में पहले से ही अजय देवगन, सलमान खान जैसे सुपरस्टार शामिल थे। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का रोल काफी छोटा था।

कई फिल्मों में निभाया सेकंड लीड किरदार

आज के समय में जहां सेकंड लीड किरदार निभाने के लिए एक्टर्स जल्दी राजी नहीं होते, तो वही आदित्य ने लन्दन ड्रीम्स के बाद कई बड़ी फिल्मों में सेकंड लीड किरदार निभाया। उन्होंने साल 2010 में एक्शन रिप्ले और गुजारिश जैसी फिल्मों में सेकंड लीड भूमिका निभाई।

आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और एक्टर कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। विद्या बालन उनकी भाभी हैं। बड़े भाई के प्रोड्यूसर होने के बावजूद भी आदित्य ने अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम किया और खुद का संघर्ष जारी रखा।

आदित्य ऐसे बने बॉलीवुड के आशिकी ब्वॉय

आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर में तीन फिल्मों में सेकंड लीड काम किया। उनके हाथ बड़ा मौका तब लगा, जब उन्हें मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी-2' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

फिल्म में आदित्य के अभिनय के साथ-साथ उनके लुक को भी ऑडियंस ने बहुत सराहा। इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

आदित्य ने फिल्मों में निभाए अलग-अलग किरदार

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने इस फिल्म के बाद अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी', 'दावत-ए-इश्क', 'फितूर', डियर जिंदगी', 'ओके जानू', 'कलंक', 'मलंग', सड़क और लूडो जैसी फिल्म में काम किया।

हालांकि, आशिकी-2 और ये जवानी है दीवानी के बाद वह अपने करियर में कोई बहुत बड़ी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टीवी पर 'साइड हीरो' और अनिल कपूर संग 'द नाइट मैनेजर' में काम किया था।