विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नटखट आराध्या ने जब अपनी तोतली जुबान में पूछा दादू का हाल!

By Edited By:
Updated: Thu, 17 Oct 2013 03:44 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नन्ही सी पोती आराध्या बच्चन ने अपनी भाषा में अपने दादा की स्वास्थ्य जांच की। अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य में सुधार हो रह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नन्ही सी पोती आराध्या बच्चन ने अपनी भाषा में अपने दादा की स्वास्थ्य जांच की। अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वे बुखार और पेट के इंफेक्शन से उबर रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। बस आराम करने की जरूरत है।

पोती आराध्या ने गाया दादू के लिए गाना, बिग बी हुए भावुक

बिग बी ने अपने हर अच्छे बुरे पलों को अपने ब्लॉग पर लिखते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार की रात अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनकी नन्हीं सी पोती आराध्या अपने छोटे पांवों से उनके रूम में आकर अपनी भाषा में उनकी स्वास्थ्य जांच की। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को दो साल की हो जाएंगी।

-दूसरे बच्चे को लेकर क्या सोचती हैं ऐश्वर्या

71 वर्षीय बिग बी अपने काम को लेकर हमेशा व्यस्त रहते हैं। आजकल टीवी पर लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में दिख रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।

-जानिए आराध्या कैसे बनी करोड़ों की मालकिन

बिग बी ने मंगलवार को ट्विटर पर भी अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि काम पर हूं। अभी भी थोड़ी कमजोरी है। जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर