Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grammy Awards 2023: बियॉन्से से लेकर हैरी स्टाइल्स तक, यहां देखें ग्रैमी अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 11:37 AM (IST)

    Grammy Awards 2023 ग्रैमी अवार्ड्स 2023 में विजेताओं की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें बेयॉन्से और हैरी स्टाइल्स ने सभी प्रमुख श्रेणियों में ट्रॉफ ...और पढ़ें

    Grammy Awards 2023 Winner list: Beyonce Pic Credit: Grammy Awards
    Grammy Awards 2023 Winner list: Beyonce Pic Credit: Grammy Awards

    नई दिल्ली, जेएनएन। Grammy Awards 2023: संगीत की दुनिया की सबसे खास शाम, ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स में हुआ। इसे होस्ट कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने किया। भारत के रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता। तो वहीं बेयॉन्से ने इस बार 32वां अवॉर्ड जीतकर, सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

    65 वें ग्रैमी अवार्ड्स में साल 2022 में हैरी स्टाइल्स, लिजो और कई अन्य शीर्ष संगीत कलाकारों के प्रदर्शन शामिल थे। अवार्ड शो में उन संगीत कलाकारों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। इसमें मिगोस रैपर टेकऑफ भी शामिल थे, जिनकी नवंबर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    जबकि ग्रैमी अवार्ड्स 2023 में इस साल कई प्रकार के विजेता देखे गए, एडेल, बेयॉन्से और हैरी स्टाइल्स जैसे संगीत कलाकारों ने सभी प्रमुख कैटेगरी में विजेताओं के रूप में सबसे अधिक पुरस्कारों के साथ शो को खत्म दिया। ये रही पूरी लिस्ट...

    • सॉन्ग ऑफ द ईयर - बोनी रायत का जस्ट लाइर दैट
    • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर - लिज्जो का अबाउट डेमन टाइम
    • बेस्ट रॉक एल्बम - ओजी ऑस्बॉर्न का पेशेंट नंबर 9
    • बेस्ट पॉप सोलो परफॉरमेंस - एडेल की ईज़ी ऑन मी
    • बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम - बेयॉन्से का रेनेसंस
    • बेस्ट रैप एल्बम - केंड्रिक लैमर की मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स
    • बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम - बैड बन्नी की अन वेरानो सिन टी
    • बेस्ट पॉप जोड़ी / ग्रुप परफॉर्मेंस - सैम स्मिथ और किम पेट्रास की अनहोली
    • बेस्ट कंट्री एल्बम - विली नेल्सन की ए ब्यूटीफुल टाइम
    • बेस्ट आर एंड बी सॉन्ग - बेयॉन्से की कफ इट
    • बेस्ट पॉप वोकल एल्बम - हैरी हाउस बाय हैरी स्टाइल्स
    • बेस्ट डांस /इलेक्ट्रॉनिक एल्बम - बेयॉन्से की रेनेसंस
    • बेस्ट रैप परफॉर्मेंस - केंड्रिक लैमर की द हार्ट पार्ट 5
    • बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस - ब्रांडी कार्लिले की ब्रोकन हॉर्सेस
    • सर्वश्रेष्ठ ट्रेडिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस - बेयॉन्से की प्लास्टिक ऑफ द सोफा
    • बेस्ट रैप सॉन्ग - केंड्रिक लैमर की द हार्ट पार्ट 5
    • बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग - बेयॉन्से की ब्रेक माई सोल
    • बेस्ट कंट्री सॉन्ग - 'टिल यू कैन नॉट बाय कोडी जॉनसन
    • बेस्ट म्यूजिक वीडियो - ऑल टू वेल: द शॉर्ट फिल्म बाय टेलर स्विफ्ट 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    3 बार Grammy Awards जीतकर लगाई हैट्रिक, जानें कौन हैं रिकी केज जिन्होंने म्यूजिक की दुनिया में जमाई धाक

    Grammy Award 2023: भारत के रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए मिला पुरस्कार