'आपने मां-बहनों का नाम धूमिल...' सुनीता के इस तरह गालियां देने से भड़के Govinda, सामने आकर किया विनम्र निवेदन
गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा पर सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उनके इस व्यवहार से मां-बहनों का नाम धूमिल हो रहा है।
-1786889409333_m.webp)
HighLights
गोविंदा ने पत्नी सुनीता पर अपशब्दों के प्रयोग पर नाराजगी जताई
सुनीता के व्यवहार ने मां-बहनों के नाम को धूमिल किया
पहले सुनीता ने गोविंदा के कोमल रानी संग दिखने पर सवाल उठाए थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गोविंदा ने कैमरे के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए अपनी पत्नी की आलोचना की है।
सुनीता आहूजा ने किया अपशब्दों का प्रयोग
इससे पहले उन्होंने सुनीता पर उनका नाम खराब करने और आने वाले प्रोजेक्ट्स में रुकावट डालने का आरोप लगाया था। हाल ही में एक पैपराजी पेज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गोविंदा पत्नी सुनीता द्वारा खुलेआम अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा,'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। अगर लोग आपसे प्रेरित हुए तो सबको आपका असली चेहरा पता चल जाएगा। युवा आपको देखेंगे और आपके व्यवहार को फॉलो करेंगे। अगर लोग आपको भी इसी तरह गाली देने लगें तो क्या होगा?'
'अगर ऐसा हुआ तो हमें शर्म आएगी। ऐसा मत करो। आपने मां-बहनों का नाम बहुत धूमिल कर दिया है। आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'
गोविंदा ने की पत्नी से अपील
बता दें कि इससे पहले सुनीता ने गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा,'पहले फिल्म तो बननी चाहिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। लेकिन बिना प्रमोशन के... अब मैं क्या कहूं? वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं; उन्हें शर्म आनी चाहिए।'
View this post on Instagram
सुनीता ने पहले भी गोविंदा पर किया था कमेंट
'उनका कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। आपके 'शुगर डैडी' इतने अमीर हैं, कम से कम ठीक से कपड़े तो पहनें। हमें देखिए, हम कितने स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं। बहुत बुरा है, उनका दिमाग खराब हो गया है।'
बता दें कि इसके बाद फिर गोविंदा ने पत्नी सुनीता की आलोचना की थी और कहा था कि उन्होंने अपने फायदे के लिए गोविंदा का इस्तेमाल किया और उन्हें कुकिंग शो और 'लॉक अप' में आने के लिए कहा। उन्होंने सुनीता पर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को खराब करने और उनकी इज्जत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

-1786889831801.webp)
