'झेला है...', Govinda को सुनीता के गाली-गलौज वाले वीडियो भेजते थे दोस्त, 'लॉक अप 2' से बीवी ने लिया एग्जिट
लॉक अप सीजन 2 में गोविंदा (Govinda) आए। उन्होंने सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बारे में खुलकर बात की। ...और पढ़ें

लॉक अप 2 से बाहर हुईं सुनीता आहूजा। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) के कैद से गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) बाहर आ गई हैं।
एविक्शन के बाद रियलिटी शो पत्नी सुनीता को लेने गोविंदा आए। दरअसल, सुनीता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने शो से एग्जिट लेने का फैसला किया। सुनीता के एग्जिट के लिए ही मेकर्स ने शो में गोविंदा को बुलाया जो उन्हें लेने के लिए आए थे।
गोविंदा ने बीवी को बुलाया किड
शो में गोविंदा और सुनीता आहूजा ने कई सारी बातें कीं। जब शो की होस्ट फराह खान ने कहा कि लोग सुनीता के लैंग्वेज के फैन हैं। क्या वह घर पर भी ऐसे ही बात करती हैं? तब गोविंदा ने बीवी को 'बच्चा' कहकर बुलाया। उन्होंने कहा कि वह बच्ची हैं। तब फराह ने भी उनकी बात पर सहमति जाहिर की।
क्यों लॉक अप 2 से बाहर हुईं सुनीता?
इसके बाद सुनीता आहूजा ने बताया कि आखिर वह क्यों शो से एग्जिट ले रही हैं। उन्होंने कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं है, क्योंकि मेरा डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है। मैं बहुत टेंशन ले रही हूं और इसकी वजह यह भी है कि मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। मैं दर्द में हूं और सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इसी वजह से मैं बार-बार कह रही थी कि मुझे जाना है।"
That's #SunitaAhuja for you 😁 pic.twitter.com/vN80rQEuS8
— Sunita Ahuja (@thesunitaahuja) July 11, 2026
गोविंदा को गाली वाले वीडियो भेजते थे दोस्त
शो में गोविंदा ने यह भी खुलासा किया कि उनके दोस्त उन्हें सुनीता के गाली देने वाले वीडियो भेजते थे। उन्होंने आगे कहा, "कोई दिक्कत नहीं। झेला है।" गोविंदा ने यह भी कहा कि परिवार में जो कुछ भी होता है, उसे घर के अंदर ही रखना चाहिए। इसी के साथ एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को नाजों से रखा है।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में बंदूक लेकर आए Govinda? कहा- 'सीने पर मारना चाहती थी, मार लो...', सुनीता के उड़ेंगे होश!