विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदा ने सलमान की सलामती के लिए शिरडी में की प्रार्थना

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 11 May 2015 11:38 AM (IST)

गोविंदा के मुश्किल वक्‍त में सलमान खान ने उनका बहुत साथ दिया था। ऐसे में गोविंदा उनके मुश्किल वक्‍त में उन्‍हें अकेला कैसे छोड़ सकते थे। खबर है कि उन्‍होंने शिरडी के साईं बाबा के दरबार जाकर उनके लिए प्रार्थना की है। आपको बता दें कि सलमान खान को हिट

News Article Hero Image

मुंबई। गोविंदा के मुश्किल वक्त में सलमान खान ने उनका बहुत साथ दिया था। ऐसे में गोविंदा उनके मुश्किल वक्त में उन्हें अकेला कैसे छोड़ सकते थे। खबर है कि उन्होंने शिरडी के साईं बाबा के दरबार जाकर उनके लिए प्रार्थना की है। आपको बता दें कि सलमान खान को हिट एंड रन केस में पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल सेशंस कोर्ट की इस सजा पर रोक लगा दी है।

विद्या बालन को फिल्म इंडस्ट्री वाले समझते थे पनौती

रविवार रात प्रार्थना करने के बाद गोविंदा ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'मैंने शिरडी साईं मंदिर में सलमान खान के लिए प्रार्थना की है। मैं अभी बहुत ज्यादा बात नहीं कर सकता हूं, लेकिन मैंने उनके लिए प्रार्थना की है।'

निर्देशक की मां का निधन, टल गई 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग

13 साल पुराने हिट एंड रन केस में सेशंन कोर्ट का फैसला आने के बाद भी गोविंदा, सलमान खान के सपोर्ट में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे। गोविंदा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'अभिनय चक्र' के लिए भी शिरडी साईं मंदिर में प्रार्थना की है। इस मौके पर उनकी पत्नी सुनीता भी उनके साथ थीं। फिलहाल गोविंदा एक डांस रियलिटी शो के जज के तौर पर टीवी पर छाये हुए हैं।