विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लीगल एक्शन लेंगे Govinda, परिवार या उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों पर एक्टर करेंगे 100 करोड़ का मानहानि केस

Published: Sun, 23 Aug 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

गोविंदा ने अपनी निजी और पारिवारिक जिंदगी के बारे में झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी चेतावनी जारी की है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ इस समय बेहद उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। अब एक्टर ने पर्सनल और फैमिली लाइफ के बारे में झूठे, मानहानि करने वाले और बिना पुष्टि किए गए दावों को फैलाने के खिलाफ कानूनी चेतावनी जारी की है।

कानूनी कार्रवाई करेंगे गोविंदा 

यह चेतावनी उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते और हाल ही में एक्टर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके संबंधों को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई है। उनके कानूनी नोटिस में कहा गया है कि जो लोग ऐसा कंटेंट फैलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है और उनसे 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जाएगा।

Govinda (27)

गोविंदा की ओर से जारी एक नोटिस में मीडिया संगठनों,डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि वे अभिनेता या उनके परिवार के बारे में कोई भी झूठी, मानहानि करने वाली, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और पुष्टि किए बिना कोई कंटेंट न छापें,न अपलोड करें, न फैलाएं और न ही शेयर करें।

सोशल मीडिया पर फैली थी तलाक की खबर

यह सूचना ऑनलाइन उन दावों के सामने आने के बाद जारी की गई है जिनमें कहा गया था कि गोविंदा ने रानी स्वर्णकार से गुपचुप तरीके से कोर्ट में शादी कर ली है। इससे पहले, सोशल मीडिया पर गोविंदा के कथित तलाक की खबरें भी फैली थीं, जिन्हें बाद में गलत बताया गया था।

इस नोटिस में खास तौर पर डिजिटल रूप से बदले गए कंटेंट का जिक्र किया गया, जिसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, मॉर्फ की गई इमेज, डीपफेक और AI से बने मटीरियल शामिल हैं।

Govinda (19)

आवाज या फोटो का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते

नोटिस के मुताबिक, AI या दूसरी डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए गोविंदा की आवाज, फोटो, पहचान या उनके जैसे दिखने वाले किसी इमेज का इस्तेमाल, या उससे कुछ बनाने की कोई इजाजत नहीं दी गई है, खासकर उनकी निजी या पारिवारिक जिंदगी से जुड़े मामलों में।

19 अगस्त को सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट से निकलते हुए देखा गया। इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पुष्टि की कि सुनीता ने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है, जो कथित तौर पर लगभग दो साल से लंबित थी।

यह भी पढ़ें- हॉरर कॉमेडी से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे Govinda के बेटे यशवर्धन, लापता लेडीज की एक्ट्रेस संग आएंगे नजर

यह भी पढ़ें- Govinda की दूसरी शादी के दावे पर आया मैनेजर का रिएक्शन, सुनीता आहूजा को लेकर कहा- 'उनके दिमाग में कुछ...'