Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीवी से अनबन के बीच गोविंदा ने Ex गर्लफ्रेंड को बताया 'बेबी डॉल', नीलम संग अफेयर पर ये क्या कह गए 'हीरो नंबर 1'?

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 05:20 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने नीलम कोठारी के साथ अपने पुराने संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया कि वे नी ...और पढ़ें

    नीलम कोठारी के साथ गोविंदा (फोटो-एक्स)

    नीलम कोठारी के साथ गोविंदा (फोटो-एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में काफी उठा पटक चल रही है। उनकी पत्नी सुनीता अक्सर एक्टर की लव लाइफ को लेकर कमेंट करती रहती हैं कि गोविंदा का किसी के साथ अफेयर चल रहा है।

    काफी समय चला था नीलम के साथ अफेयर

    अब सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने स्वीकार किया कि एक समय वो और नीलम कोठारी काफी क्लोज थे। गोविंदा से जब नीलम के अफेयर के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- देखिए हम सब जितने यंगस्टर्स, जो गांव टाइप के होते हैं उन सबके लिए गोरियां बहुत अच्छी लगती हैं। ये जो अपोजिट अट्रैक्शन है ना ये हुआ करता है। वो बहुत ही अलग और एक अच्छी लड़की है। ऐसा लगता था जैसे डॉल है।

    Govinda (23)

    यह भी पढ़ें- शादी में Rashmika Mandanna की आंखों में आंसू देख इमोशनल हुईं कृति सेनन, वेडिंग फोटोज पर सेलेब्स का रिएक्शन

    गोविंदा ने बताया कि नीलम की डॉल जैसी पर्सनालिटी उन्हें काफी पसंद आती थी। उनकी फिल्म देखकर वो सीटियां बजाया करते थे। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो उनके साथ काम करेंगे लेकिन जब उन्हें ये मौका मिला तो वो इस पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे।

    हमारी कई फिल्में साथ में हिट हुई

    उन्होंने आगे कहा- 'उस टाइम पे...अभी ये जैसे अफेयर्स होते हैं, वैसे तो होते नहीं थे। हम बवाल मचाते थे...ये हो गया, लग रहा है चल रहा है। पहले वाला रोमांस होता था, वो देखने मात्र का था। कितना अच्छा काम कर पाए न हम लोग। हर फिल्म देखिए...गाने सुपरहिट, फिल्में हिट।'

    खबरें और भी

    Govinda (24)

    गोविंदा और नीलम कोठारी ने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। लव86, इल्जाम, खुदगर्ज, सिंदूर उनकी कुछ बेहरीन फिल्मों में से एक हैं।

    रंगीला राजा में आए थे नजर

    वहीं गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म रंगीला राजा (2019) में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। तब से वे किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Govinda का करियर किसने किया खराब? अब इस एक्ट्रेस का हैरान करने वाला खुलासा; बोलीं- उनका कमबैक चाहती...